{"_id":"5a6f63f84f1c1b77268b6f2a","slug":"it-is-compulsory-for-doctor-to-prescribe-generic-medicine-to-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनेरिक दवाएं नहीं लिखीं तो डाक्टरों पर होगी कार्रवाई, सरकार ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेनेरिक दवाएं नहीं लिखीं तो डाक्टरों पर होगी कार्रवाई, सरकार ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों में जेनेरिक दवाइयां न लिखने वाले डाक्टर नपेंगे। प्रदेश सरकार ने इस बाबत अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार को शिकायतें मिल रहीं हैं कि डाक्टर जेनेरिक दवाइयां लिखने की बजाय रोगियों की पर्ची में ऐसी दवाइयां लिख रहे हैं जो इन केंद्रों में नहीं मिल रहीं हैं। मजबूरन लोगों को निजी दवा दुकानों में महंगी दरों में दवाइयां खरीदनी पड़ रहीं हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से तय मानकों के अनुसार डाक्टरों को जेनेरिक दवाइयां लिखनी अनिवार्य है। अस्पतालों के बाहर सरकार ने जन औषधि केंद्र खोले हैं। इन केंद्रों में 250 के करीब दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। सर्दी जुकाम से लेकर पेट दर्द जैसी बीमारियों की दवाइयां इन केंद्रों में दी जा रही हैं।
विज्ञापन
लेकिन पर्ची में इन बीमारियों की दवाइयां लिखने की बजाय सबस्टीच्यूट लिखा जा रहा है। जो निजी दवा दुकानों में मिलतीं हैं। ऐसे में जहां मरीजों की जेबें ढीली हो रही हैं वहीं निजी दवा विक्रेताओं को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को शिकायत मिल रही है कि डाक्टर जेनेरिक दवाइयां नहीं लिख रहे हैं। इससे मरीजों को महंगी दामों पर बाहरी से दवाइयां खरीदनी पड़ रहीं हैं। अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले को गंभीरता से लें।- विपिन परमार, स्वास्थ्य मंत्री