फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Israel Hamas war: Chamba Daughters talk to parents over phone said they are safe in Tel Aviv

Himachal News: मम्मी-पापा! हम इस्राइल के तेलवी शहर में सुरक्षित, हमारी चिंता न करें; यहां शांति है

Sun, 15 Oct 2023 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:47 PM IST
सार

बेटियों ने बताया कि इस्राइल के सीमांत क्षेत्र में युद्ध छिड़ा है, उनके क्षेत्र में शांति है। उन्होंने साफ किया है कि यदि सरकार और प्रशासन चाहता है कि वह लौट आएं तो इसके लिए भी मना नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Israel Hamas war: Chamba Daughters talk to parents over phone said they are safe in Tel Aviv
माता-पिता के साथ शिखा और मनीषा। - फोटो : संवाद

विस्तार

मम्मी-पापा-हम दोनों तेलवी में सुरक्षित हैं। यहां पर माहौल शांतिपूर्ण है। इस्राइल के तेलवी शहर से बेटियों शिखा गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी ने चुवाड़ी (सदवा) में परिजनों से फोन पर बात की, तब जाकर मां-बाप की जान में जान आई। खैर, बेटियों के सही सलामत होने संबंधी बात कर और वीडियो कॉल के जरिये उन्हें देख अब परिजन भी तनावमुक्त हुए हैं।

विज्ञापन


बेटियों ने बताया कि इस्राइल के सीमांत क्षेत्र में युद्ध छिड़ा है, उनके क्षेत्र में शांति है। उन्होंने साफ किया है कि यदि सरकार और प्रशासन चाहता है कि वह लौट आएं तो इसके लिए भी मना नहीं करेंगे। हालांकि, यहां पर सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन


जिला चंबा के चुवाड़ी के सदवा निवासी सुरजीत गोस्वामी की 31 वर्षीय बेटी शिखा गोस्वामी छह वर्ष पूर्व तेलवी में नौकरी करने गई। दो वर्ष पहले वह अपनी छोटी बहन 29 वर्षीय मनीषा गोस्वामी को भी साथ ले गई। उनके पिता सुरजीत गोस्वामी, माता सुमति गोस्वामी, भाई चुवाड़ी में फास्ट फूड चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बेटियों के साथ उनका एक रिश्तेदार नागेश पुत्र मन बहादुर गांव रजेरा और विक्रांत डढवाल पुत्र गगन सिंह निवासी साहला भी तेलवी शहर में केयर टेकर हैं। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चंबा से एक और चुवाड़ी से तीन लोग इस्राइल में हैं। हालांकि, वह हालात सामान्य होने और वहीं पर ही रहने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed