फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ips and hps transfer in himachal pradesh

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 42 पुलिस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची

Wed, 20 Feb 2019 10:18 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 20 Feb 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
ips and hps transfer in himachal pradesh

हिमाचल सरकार ने मंगलवार को 42 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सात आईपीएस और 35 एचपीएस अधिकारियों की तबादला अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


जहां सरकार ने सोमवार रात को सात आईएएस और 29 एचएएस अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की, वहीं मंगलवार को अवकाश होने के बावजूद पुलिस अधिकारियों की यह अगली सूची जारी की है। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जयराम सरकार ने ये तबादले किए हैं।  

विज्ञापन

ये आईपीएस बदले गए

ips and hps transfer in himachal pradesh

आईपीएस अधिकारियों में आईजी लॉ एंड ऑर्डर एन वेणुगोपाल को आईजी केंद्रीय रेंज मंडी की नियुक्ति दी गई है। नव पदोन्नत एकेडी फुलजेले को आईजी उत्तरी रेंज धर्मशाला के पद पर भेजे गए हैं।

पुनीता भारद्वाज आईजी कल्याण एवं प्रशासन होंगी। डीआईजी केंद्रीय रेंज मंडी कपिल शर्मा को डीआईजी टीटीआर शिमला और नव पदोन्नत डीआईजी संतोष पटियाल एसपी जिला कांगड़ा का ही अगले आदेश तक कार्यभार ही देखते रहेंगे।

नवपदोन्नत आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार डीआईजी क्राइम सीआईडी होंगे। दूसरी आईआरबी सकोह के कमांडेंट बिमल गुप्ता चौथी बटालियन जंगलबैरी के कमांडेंट के पद पर बदले गए हैं। 

एचपीएस अधिकारियों में इनका तबादला

ips and hps transfer in himachal pradesh

राज्य सरकार ने 35 एचपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। कुलदीप शर्मा को कमांडेंट पहली आईआरबी बनगढ़ और साजू राम राणा को कमांडेंट सेकेंड आईआरबी सकोह के पद पर बदला गया है। पदम चंद को लोकायुक्त एसपी बनाया गया है।

कुलदीप चंद राणा को कमांडेंट होमगार्ड ऊना, बलबीर सिंह-1 को एएसपी थर्ड आईआरबी पंडोह, विजय कुमार को एएसपी हमीरपुर, सुरेश कुमार को डीएसपी विजिलेंस किन्नौर, अमित शर्मा-एक को एएसपी चौथी बटालियन जंगलबैरी और राजेश कुमार-दो को एएसपी छठी बटालियन कोलर के पद पर बदला गया है।

बबीता राणा को स्टाफ ऑफिसर आईजी रेंज कार्यालय मंडी, रामलाल को डीएसपी थर्ड आईआरबी पंडोह, धर्मचंद को एसडीपीओ कांगड़ा, संजीव कुमार-दो को डीएसपी चौथी आईआरबी जंगलबैरी, दिनेश कुमार शर्मा को डीएसपी सोलन, भूपिंद्र सिंह बरागटा को डीएसपी विजिलेंस और अमित ठाकुर को डीएसपी पांचवीं बटालियन बस्सी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। 

विज्ञापन

इन एचपीएस को भी बदला

ips and hps transfer in himachal pradesh

अमित शर्मा दो एसडीपीओ पालमपुर, मनोहर लाल डीएसपी सकोह, वीके धीमान एसडीपीओ दाड़लाघाट, हेमंत कुमार एसडीपीओ ज्वाली, कुलविंद्र सिंह एसडीपीओ ठियोग, राम प्रसाद जसवाल डीएसपी बनगढ़, जतिंद्र कुमार डीएसपी पौंग डैम सुरक्षा, विनोद कुमार-तीन डीएसपी डरोह और पूर्ण चंद को डीएसपी जंगलबैरी के पद पर बदला गया है।

पदमदास को डीएसपी पांचवी आईआरबी बस्सी, योगेश दत्त को डीएसपी शिमला शहर, कमल किशोर-एक को डीएसपी दक्षिणी रेंज शिमला, बलदेव दत्त को डीएसपी एचपीएपी मुख्यालय नाहन, रोहित मृगपुरी को डीएसपी नारकोटिक्स कंट्रोल कंट्रोल यूनिट रेंज इकाई कुल्लू, तिलकराज को एसडीपीओ ज्वालामुखी, ओंकार सिंह को डीएसपी जंगलबैरी बटालियन, पदम देव को डीएसपी नाहन, धनराज को एसडीपीओ हरोली और संजीव कुमार-चार को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो चंबा के पद पर बदला गया है। 

सात आईएएस और 29 एचएएस के तबादले किए

ips and hps transfer in himachal pradesh
 वहीं, हिमाचल सरकार ने सोमवार देर रात सात आईएएस और 29 एचएएस के तबादले किए हैं। आशुतोष गर्ग को एडीसी मंडी लगाया है। राघव शर्मा को एडीसी कांगड़ा लगाया गया है। अमित कुमार को एसडीएम सुंदरनगर, अनुराग चंद्र को एसडीएम मनाली और जतिन लाल को एसडीएम कांगड़ा और राहुल को एडीएम संगडाह और तोरुल एस रवीश को एसडीएम अंब लगाया गया है। 

एचएएस अधिकारियों में कमलकांत सरोच को राजस्व प्रशिक्षण केंद्र जोगिंद्रनगर का निदेशक, अश्विनी कुमार शर्मा को बिजली बोर्ड का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, अनुपम कश्यप को एचआरटी का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, संदीप नेगी को अतिरिक्त सचिव गृह एवं स्वास्थ्य, ज्ञान चंद नेगी को स्टोर का अतिरिक्त नियंत्रक, कैप्टन रि. राजेंद्र सिंह राठौर को जीएडी व एसएडी का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। 

मनोज तोमर को एडीएम शिमला, राजीव कुमार को एडीएम बिलासपुर, श्रवण कुमार को एडीएम मंडी, सन्नी शर्मा को एसडीएम मंडी, विक्रम सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर परवाणू, सुरेंद्र कुमार को एसडीएम रिकांगपिओ, धर्मेश को एसडीएम बल्ह, कुलवीर राणा को टांडा का संयुक्त निदेशक, सुरेंद्र पाल को एसी टू डीसी कुल्लू, रमन घरसिंगी को अतिरिक्त बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू, शिव कृष्ण को एसडीएम धर्मशाला लगाया गया है। 

संदीप सूद को संयुक्त सचिव प्रशिक्षण, राहुल चौहाल को एसडीएम भोरंज, बचन सिंह को टेक्निकल विवि का रजिस्ट्रार, कैलाश चंद को कोआपरेटिव सोसाइटी का ज्वाइंट रजिस्ट्रार, मदन कुमार को एडीएम काजा, शिल्पी वेक्टा को एसी टू डीसी हमीरपुर, शशिपाल नेगी को एसडीएम हमीरपुर, सुनयना शर्मा को एसी टू डीसी हमीरपुर, सुनील को उपसचिव कर्मचारी कर्मचारी चयन आयोग, सिद्धार्थ एसी टू डीसी ऊना, अवनिंद्र को एसडीएम भटियात लगाया गया है। 

सरकार को नौ नायब तहसीलदार मिले 

 हिमाचल सरकार को नौ नए नायब तहसीलदार मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने नायब तहसीलदार और तहसील कल्याण अधिकारी के पदों के साक्षात्कार घोषित कर दिए हैं।

इनमें आदित्य बिंद्रा, मुरारी लाल, किरण देवी, कुश कुमार, रोहित जालटा, नीरज, अनिल शर्मा, अभिराय सिंह ठाकुर और सौरभ धीमान नायब तहसीलदार के साक्षात्कार में उत्तीर्ण हुए हैं।

रजत शर्मा, आलोक ठाकुर, मुकुल चौहान, विपुल कुमार, सुमित कुमार, देवराज, चमन शर्मा, राहुल, कमलकांत, करतार चंद और दिवाकर भारद्वाज तहसील कल्याण अधिकारी चयनित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed