फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL match: May 17 is a lucky day for Punjab Kings in Dharamshala, read interesting information

आईपीएल: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के लिए लक्की रहा है 17 मई का दिन, पढ़ें रोचक जानकारी

Wed, 17 May 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 May 2023 10:36 AM IST
सार

धर्मशाला में आईपीएल के अब तक खेले गए नौ मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने दो मैच 17-17 मई को खेले हैं। अब तक 17 मई को खेले गए इन दोनों मैचों में पंजाब को जीत मिली है।
 

विज्ञापन
IPL match: May 17 is a lucky day for Punjab Kings in Dharamshala, read interesting information
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 मई का दिन पंजाब किंग्स के लिए हर बार लक्की रहा है। धर्मशाला में आईपीएल के अब तक खेले गए नौ मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने दो मैच 17-17 मई को खेले हैं। अब तक 17 मई को खेले गए इन दोनों मैचों में पंजाब को जीत मिली है। अब तक धर्मशाला में हुए आईपीएल मैचों पर नजर दौड़ाएं तो पंजाब की टीम ने नौ मैच खेले हैं। इनमें से 2010 में 16 और 18 अप्रैल, 2011 में 15 और 17 मई और वर्ष 2012 में 17 और 19 मई, जबकि वर्ष 2013 में पंजाब ने 16 और 18 मई को मैच खेले हैं। धर्मशाला में खेले नौ में से पांच मैचों में पंजाब ने जीत हासिल की है। धर्मशाला में 17 मई, 2011 को पंजाब किंग्स और रायल चैलेंजर बंगलूरु के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 232 रन बनाए थे।

विज्ञापन


इस मैच में एडम गिलक्रिस्ट ने शतक जड़ा था, जबकि स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी 121 रन ही बना सकी थी। वहीं, 17 मई, 2012 को पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने सात विकेट खो कर 120 रन का लक्ष्य पंजाब को दिया था। वहीं, छोटे से स्कोर का पीछा करने उतरे पंजाब की टीम ने चार विकेट खोकर 123 रन बना कर मैच जीता लिया था। वहीं अब 10 वर्ष बाद 17 मई, 2023 को पंजाब किंग्स इलेवन की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ेगी। बहरहाल पिछले रिकॉर्डों से धर्मशाला का मैदान पंजाब किंग्स के लिए भाग्यशाली और 17 मई का दिन लक्की रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed