फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2026: Kangra Airport Resounds with Chants of 'RCB' and 'Virat Kohli' as the Team Arrives in Dharamshala

IPL 2026: आरसीबी और विराट कोहली के नारों से गूंजा कांगड़ा एयरपोर्ट, धर्मशाला पहुंची टीम

Fri, 15 May 2026 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/गगल।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/गगल। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2026 07:10 PM IST
सार

आरसीबी और विराट कोहली के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए युवा, बच्चे और क्रिकेट प्रेमी लंबे समय से एयरपोर्ट के बाहर इंतजार करते नजर आए।

विज्ञापन
IPL 2026: Kangra Airport Resounds with Chants of 'RCB' and 'Virat Kohli' as the Team Arrives in Dharamshala
आरसीबी और विराट कोहली के नारों से गूंजा कांगड़ा एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) की टीम शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विशेष चार्टर विमान से गगल एयरपोर्ट पहुंची। टीम के पहुंचते ही एयरपोर्ट परिसर में फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आरसीबी और विराट कोहली के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए युवा, बच्चे और क्रिकेट प्रेमी लंबे समय से एयरपोर्ट के बाहर इंतजार करते नजर आए। कई प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।

विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच टीम एयरपोर्ट से सीधे धर्मशाला के लिए रवाना हो गई। धर्मशाला में होने वाले आगामी मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम धर्मशाला में अपना मुकाबला जीतकर लौट चुकी है। टीम साढ़े 11 बजे गगल हवाई अड्डे पहुंची और विशेष विमान से दिल्ली गई। वहीं, अब क्रिकेट फैंस की निगाहें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी हैं। 
विज्ञापन

पंजाब और आरसीबी के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले के पहले शुक्रवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचे। खिलाड़ियों ने नेट्स और मैदान में जमकर पसीना बहाया। पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की देखरेख में बल्लेबाजी अभ्यास किया। इस दौरान शशांक सिंह, यश ठाकुर समेत कई बल्लेबाजों ने नेट्स और खुले मैदान में लंबे शॉट लगाए। खिलाड़ियों ने फिटनेस और फील्डिंग ड्रिल पर भी काम किया। वहीं आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली सहित कुछ खिलाड़ी जिम प्रैक्टिस के लिए पहुंचे। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी हल्का अभ्यास किया। आरसीबी की टीम शुक्रवार को ही धर्मशाला पहुंची है। शनिवार शाम दोनों टीमें पूरा अभ्यास सत्र करेंगी, जहां खिलाड़ी मैच से पहले अपनी अंतिम तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। वहीं रविवार को दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब की टीम धर्मशाला में पिछले दो मैच हार चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed