फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2024 Punjab Kings will reach Dharamshala on May 2 Chennai Super Kings will reach on May 3

IPL 2024: गुरुवार को पंजाब किंग्स, तीन को चेन्नई सुपर किंग्स, छह मई को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु पहुंचेगी धर्मशाला

Wed, 01 May 2024 10:17 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 May 2024 10:17 AM IST
सार

धर्मशाला में 5 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबले लिए पंजाब किंग्स की टीम 2 मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 3 मई को आएगी। इसके अलावा नौ मई को पंजाब के साथ होने वाले मैच के लिए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम 6 मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
IPL 2024 Punjab Kings will reach Dharamshala on  May 2 Chennai Super Kings will reach on May 3
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 5 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबले लिए पंजाब किंग्स की टीम 2 मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 3 मई को आएगी। धर्मशाला में होने वाले मैच के लिए दोनों टीमें विशेष विमान से सुबह 10:30 बजे गगल हवाई अड्डे पहुंचेंगी। टीमें सीधे धर्मशाला के कंडी स्थित रेडीसन ब्लू होटल जाएंगी।

विज्ञापन


एक दिन छोड़कर चेन्नई से धर्मशाला आएंगी दोनों टीमें
बीसीसीआई की ओर टीमों के धर्मशाला पहुंचने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दोनों टीमें एक दिन छोड़कर चेन्नई से धर्मशाला आएंगी। चेन्नई चेपॉक स्टेडियम में एक मई को पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होगा। इसके बाद यह टीम धर्मशाला में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


6 मई को धर्मशाला पहुंचेगी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
इसके अलावा नौ मई को पंजाब के साथ होने वाले मैच के लिए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम 6 मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। अभी तक विशेष विमान के गगल हवाई अड्डे आने का शेड्यूल तय नहीं हुआ है। इस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का धर्मशाला दौरा भी रहेगा। इसके चलते टीम के आने का समय भी बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 3 मई को धर्मशाला पहुंचेगी'
एचपीसीए के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए पंजाब की टीम 2 मई को आएगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 3 मई को धर्मशाला पहुंचेगी। दोनों टीमें विशेष विमान से सुबह 10:30 गगल हवाई अड्डे पर उतरेंगी। आरसीबी की टीम 6 मई को धर्मशाला आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed