{"_id":"658075415abbc769820b8a57","slug":"ipl-2024-bidding-will-be-held-on-these-seven-players-of-himachal-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के लिए हिमाचल के सात खिलाड़ियों पर लगेगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के लिए हिमाचल के सात खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
Tue, 19 Dec 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Dec 2023 05:00 AM IST
सार
दुबई में मंगलवार को दोपहर एक बजे होने वाली आईपीएल ऑक्शन में प्रदेश के तीन बल्लेबाज, दो ऑलराउंडर और दो गेंदबाज बोली का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए खिलाड़ी की 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी में इस बार हिमाचल के सात खिलाड़ियों पर भी बोली लगेगी। दुबई में मंगलवार को दोपहर एक बजे होने वाली आईपीएल ऑक्शन में प्रदेश के तीन बल्लेबाज, दो ऑलराउंडर और दो गेंदबाज बोली का हिस्सा होंगे। बल्लेबाजों में निखिल गांगटा, एकांत सेन, सुमित वर्मा, तेज गेदबाज में अर्पित गुलेरिया और दवेश शर्मा के अलावा ऑलराउंडर आकाश वशिष्ठ और राज अगंद बावा का नाम शामिल है।
विज्ञापन
इन सभी खिलाड़ियों का आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइज 20 लाख रुपये रहेगा। इसमें निखिल गांगटा और सुमित वर्मा शिमला के रहने वाले हैं। अर्पित गुलेरिया और आकाश वशिष्ठ कांगड़ा जिला के निवासी हैं। एकांत सेन हमीरपुर और दवेश शर्मा सोलन से संबंध रखते हैं। राज अंगद बावा नाहन के रहने वाले हैं। इनमें राज अंगद बावा को छोड़ सभी खिलाड़ी हिमाचल के लिए खेलते है जबकि अंगद बावा चंडीगढ़ टीम से खेलते हैं। हिमाचल के रहने वाले तीन और खिलाड़ी अभी आईपीएल की तीन टीमों के साथ जुड़े हैं।
विज्ञापन
इसमें ऋषि धवन किंग्स इलेवन पंजाब, वैभव आरोड़ा कोलकाता नाइट राइडर जबकि मयंक डागर को आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेक किया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि दुबई में मंगलवार 19 दिसंबर को आईपीएल टीम के खिलाड़ियों की ऑक्शन होगी। इसमें हिमाचल के खिलाड़ी भी बोली की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हिमाचल के यह सभी किसी न किसी टीम को हिस्सा बनकर आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आईपीएल ऑक्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
मृदुल शर्मा का हिमाचल क्रिकेट टीम में चयन
डीएवी स्कूल कांगू के प्लस वन के विद्यार्थी मृदुल शर्मा हिमाचल क्रिकेट टीम में बतौर ऑलराउंडर प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। मृदुल क्लस्टर स्तर के धर्मशाला में 8 और 9 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। मृदुल शर्मा तीन वर्ष से लगातार नादौन के अमतर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट की कोचिंग ले रहे हैं। उनका लक्ष्य इंडिया टीम की ओर से खेलना है। मृदुल शर्मा पिछले वर्ष झारखंड के रांची में आयोजित अंडर-16 की राष्ट्रीय टीम में भी खेल चुके हैं। मृदुल के पिता पंकज शर्मा किसान हैं। उन्होंने बताया कि मृदुल को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। इसके चलते उसने क्रिकेट की कोचिंग नादौन क्रिकेट स्टेडियम में शुरू की।