फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2023: Security arrangements will be tight on the day of the match in Dharamshala, 1200 police personnel wi

IPL 2023: धर्मशाला में मैच के दिन चाक चौबंद होगी सुरक्षा व्यवस्था, 1200 पुलिस जवान होंगे तैनात

Tue, 16 May 2023 05:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 May 2023 05:53 PM IST
सार

कांगड़ा जिला प्रशासन ने धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के मद्देनजर शहर में चाक चौबंद कानून व्यवस्था, सुचारू यातायात प्रवाह और उचित भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन
IPL 2023: Security arrangements will be tight on the day of the match in Dharamshala, 1200 police personnel wi
धर्मशाला क्रिकेट मैदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला प्रशासन ने धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के मद्देनजर शहर में चाक चौबंद कानून व्यवस्था, सुचारू यातायात प्रवाह और उचित भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। मैच के दौरान 1,200 पुलिस जवानों के अलावा धर्मशाला, मैक्लोडगंज, गगल और कांगड़ा पुलिस थाना की टीमें भी अपनी सेवाएं देंगे। बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से फुलप्रूफ योजना बनाई है तथा शहर को सेक्टर में बांटा है। हर सेक्टर की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने दोनों मैचों के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा के लिए मंगलवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी बैठक में उपस्थित रहीं। जिलाधीश ने मैच वाले दिन स्टेडियम समेत पूरे शहर में सुचारू तथा शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर में महत्वपूर्ण जगहों पर पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं। उन्होंने सेक्टर प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे पुलिस की ओर से चिन्हित पार्किंग स्थलों पर लाइट्स, सीसीटीवी कैमरे तथा शौचालयों की पूर्ण व्यवस्था चेक करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर, एएसपी हितेश लखनपाल समेत पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन की दृष्टि से भी परखीं तैयारियां
डॉ. निपुण जिंदल ने किसी आपात स्थिति की दृष्टि से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को भी जांचा। इसे लेकर सभी संबंधित अधिकारियों की संयुक्त मॉक ड्रिल पहले ही आयोजित कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान स्टेडियम तथा उसके समीप स्वास्थ्य विभाग की चार एंबुलेंस तैनात रहेंगी। स्टेडियम में आपदा प्रबंधन को लेकर कंट्रोल रूम बनेगा, जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाड़ी से शटल बस सेवा
जिलाधीश ने बताया मैच के दिन दाड़ी तथा अचीवर्स हब स्कूल परिसर के समीप से क्रिकेट स्टेडियम के लिए शटल बस सेवा मुहैया होगी। इसके लिए चार गाड़ियां तैनात रहेंगी।

ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मैच देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए वाहनों से शहर में प्रवेश तथा निकासी की पूर्ण योजना बनाई है। शहर में कांगड़ा, गग्गल की ओर से चैतड़ू-शीला रोड़ से प्रवेश और धर्मशाला से वाया सकोह निकासी की व्यवस्था रहेगी।
- दाड़ी और जोरावर में पार्क गाड़ियां शाम को वापिस शीला चौक से होकर पालमपुर व चैतड़ू-शीला रोड़ से प्रस्थान कर सकेंगी।
- छोटे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल दाड़ी मैदान, स्टेडियम के समीप फुटबाल मैदान, पुलिस मैदान, डीआईजी तथा डीसी कार्यालय पार्किंग तथा अचीवर्स हब स्कूल मैदान बनाए गए हैं।

- वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोर्ट कॉम्पलेक्स, फॉरेस्ट कार्यालय परिसर, चीलगाड़ी रोड़ तथा मैक्लोडगंज बाइपास रोड़ पर स्थान चिन्हित किए गए हैं।
- बसों के लिए जोरावर स्टेडियम में पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
- चंबी तथा मैक्लोडंगज की ओर से धर्मशाला आने वाले वाहन मैक्सीमस मॉल-डीसी आफिस रोड़ पर चलेंगे, वहीं वापसी के लिए चीलगाड़ी-सर्किट हाउस-मैक्सीमस मॉल रोड़ से प्रस्थान करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed