{"_id":"3122ecba927aad7cb4211b12de5cbd49","slug":"iph-minister-vidya-stokes-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी शिमला में एक माह में दूर होगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी शिमला में एक माह में दूर होगी पानी की किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्वनी खड्ड से सप्लाई बंद होने के कारण पेयजल संकट को लेकर लगातार किरकिरी झेल रहा आईपीएच महकमा नींद से जाग गया है। राजधानी शिमला में अप्रैल महीने से पीने के पानी की किल्लत दूर होगी। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने राज्य सचिवालय में अफसरों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एक महीने के भीतर ब्रांडी और बीन नाले का पानी शिमला पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
देरी होने पर अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। स्टोक्स ने कहा कि आगामी 15 दिन के भीतर शार्ट टर्म टेंडर किए जाएंगे। अश्वनी खड्ड पेयजल योजना से तीन किलोमीटर दूर से पानी की पाइपें डालकर पानी उठाया जाएगा। मल्याणा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली गंदगी से पहले ही साफ पानी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों नालों से करीब सात एमएलडी पानी की सप्लाई प्राप्त होने का मंत्री ने दावा किया है। स्टोक्स ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नई पेयजल योजना के लिए 13 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। तीन करोड़ की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अप्रैल में शहर में पानी की अतिरिक्त सप्लाई पहुंचा दी जाएगी। मंत्री विद्या स्टोक्स के कार्यालय में हुई बैठक में सचिव आईपीएच अनुराधा ठाकुर, ईएनसी आरके कंवर सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सुस्त रवैये पर अफसरों को लगाई मंत्री ने बैठक में लताड़- मंत्री विद्या स्टोक्स ने बैठक के दौरान विभागीय अफसरों को लताड़ भी लगाई। उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले बजट जारी कर दिया था। बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं किया गया। इस तरह का व्यवहार सहन नहीं होगा। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
हर सोमवार सुबह 11बजे होगी समीक्षा बैठक- ब्रांडी और बीन नाले के पानी को लेकर हर सोमवार को सचिवालय में सुबह 11 बजे मंत्री विद्या स्टोक्स समीक्षा बैठक लेंगी। बैठक में सचिव, ईएनसी, चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को मौजूद रहना होगा।
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा है अगर विभागीय अफसरों ने लापरवाही नहीं बरती होती तो शहर में पीलिया नहीं फैलता। अब जिम्मेवार अफसरों को अपनी करनी जेल जाकर भुगतनी पड़ रही है। उन्होंने कहा जब मैं अश्वनी खड्ड पेयजल योजना के कैचमैंट एरिया तक जा सकती हूं तो अफसरों को वहां जाने से गुरेज क्यों था।
कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू भी पहुंचे- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पार्षद सुरेंद्र चौहान भी सचिवालय पहुंचे। मंत्री विद्या स्टोक्स के आफिस में पानी की किल्लत पर चर्चा की। इस दौरान मेयर संजय चौहान, डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर भी मौजूद रहे।
अश्वनी खड्ड से बंद है सप्लाई- पीलिया फैलने के बाद अश्वनी खड्ड से पानी नहीं लिया जा रहा है। इससे शहर में जल संकट पैदा हो गया है। पानी की राशनिंग की जा रही है। गिरि और गुम्मा की सप्लाई से काम चलाया जा रहा है। अश्वनी खड्ड से सप्लाई बंद होने के कारण पानी का संकट खड़ा हो गया है।
आईपीएच के बड़े अफसर रहे मौजूद- मंत्री विद्या स्टोक्स के कार्यालय में हुई बैठक में सचिव आईपीएच अनुराधा ठाकुर, ईएनसी आरके कंवर सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।