फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPH minister mahender singh statement during himachal budget session

मंत्रीजी ने सुनाई 1997 की आपबीती- वीरभद्र के कहने पर जब बरसाए थे लात घूंसे

Tue, 27 Mar 2018 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 27 Mar 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
IPH minister mahender singh statement during himachal budget session

कांग्रेस विधायकों के वाकआउट के बाद सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह खड़े होकर आपबीती सुनाने लगे। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर, 1997 में हिमाचल में वीरभद्र सिंह की सरकार थी। उस समय वे कांग्रेस के विधायक थे।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। सीएम की सभा थी। मंच लगा था। वे वीरभद्र सिंह से एक सीट छोड़कर मंच पर बैठे थे। उन्होंने सीएम से कहा - दो शब्द बोलकर मुझे जनता की बात रखनी है।
विज्ञापन


इस पर सीएम ने एसपी को आदेश दिए कि इन्हें गिरफ्तार करो। मुझे मंच से उठाया गया और मंच से 8 फुट नीचे फेंका गया। पुलिस ने लात-घूंसे बरसाए। 

सुंदरनगर थाने के बजाय मुझे सरकाघाट थाने में बंद किया। उसके बाद बताया गया कि आपकी बेल होनी है, लेकिन बेल करने के बजाय मंडी थाने में शिफ्ट किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने कहा- हम मजबूर हैं, नौकरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सीएम धर्मपुर विस क्षेत्र में हैं, तब तब आपको आसपास न फटकने देने की बात कही गई है। पत्नी और बेटी को भी पुलिस ने अरेस्ट कर दिया। वीरभद्र सिंह को धर्मपुर से लौटने के बाद मुझे बेल मिली।

मकड़झंडू तक के शब्दों का हुआ प्रयोग

IPH minister mahender singh statement during himachal budget session

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बोले- विपक्ष यह भूल गया कि जब वह सत्ता में थे तो भाजपा विधायकों के लिए मकड़झंडू शब्दों का प्रयोग किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तो भाजपा विधायक की तुलना नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से भी कर डाली थी। 

कंवर बोले- सरकारी नहीं, पार्टी का था कार्यक्रम
पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऊना में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कार्यक्रम सरकारी नहीं, बल्कि पार्टी का कार्यक्रम था। लोगों के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री ने ऊना में घोषणाएं की हैं।

झंडे के नीचे लिख दिए हारे-नकारे लोगों के नाम

IPH minister mahender singh statement during himachal budget session

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना में जहां राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया, उसके ठीक नीचे हारे और नकारे हुए लोगों के नाम लिख दिए। इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है? 

रामलाल कर रहे मुकेश की बराबरी 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, विधायक रामलाल ठाकुर कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री की बराबरी कर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों में आपसी तालमेल नहीं है।

एक बोलता है तो दूसरा बाहर जाने लगता है। कभी बाहर जाते हैं तो कभी अंदर आते हैं। यह उनका आपसी मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed