{"_id":"5da749818ebc3e014e281358","slug":"investor-meet-congress-opposes-meeting-of-chief-secretary-between-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्टर मीट: चुनाव के बीच मुख्य सचिव की बैठक का कांग्रेस ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्वेस्टर मीट: चुनाव के बीच मुख्य सचिव की बैठक का कांग्रेस ने किया विरोध
Thu, 17 Oct 2019 12:38 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच इन्वेस्टर मीट को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में धर्मशाला में हुई अधिकारियों की बैठक विवादों में आ गई है। कांग्रेस के नेताओं ने धर्मशाला में मुख्य सचिव की बैठक को चुनाव अचार संहिता का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इन्वेस्टर मीट के बहाने शिमला से अफसरों का पूरा अमला धर्मशाला में बैठकर उपचुनाव को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा ने कहा कि अगर मुख्य सचिव को इन्वेस्टर मीट की तैयारियों को लेकर अफसरों की बैठक लेनी ही थी कांगड़ा के अलावा प्रदेश के किसी भी जिले में ले सकते थे। मुख्यमंत्री के कहने पर मुख्य सचिव ने जानबूझकर मतदान से पहले इन्वेस्टर मीट की बैठक धर्मशाला में रखी, ताकि वोटरों को प्रभावित किया जा सके।
विज्ञापन
कांग्रेस इन्वेस्टर मीट के खिलाफ नहीं है। लेकिन, मुख्यमंत्री द्वारा इसके नाम पर रचे जा रहे ढोंग का कांग्रेस विरोध करती है। मुकेश अग्निहोत्री और राजेंद्र राणा ने कहा कि चुनाव आयोग अचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में सरकार पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन