फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   investigation report of Sirmour private school bus accident

खटारा बस बनी सात मासूमों समेत आठ की मौत का कारण

Thu, 24 Jan 2019 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Jan 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
investigation report of Sirmour private school bus accident

बीते पांच जनवरी को हुए ददाहू स्कूल बस हादसे की जांच पूरी कर ली गई है। जांच रिपोर्ट में खटारा बस में तकनीकी खराबी और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को सात मासूम बच्चों समेत आठ जानों का दुश्मन माना गया है।

विज्ञापन


बस ड्राइवर के पास भी एलएमवी लाइसेंस ही था। जांच अधिकारी एवं एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान ने नौ पन्नों की रिपोर्ट उपायुक्त सिरमौर को सौंप दी है। अब उपायुक्त ही आगामी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ददाहू में खड़कोली स्कूल बस हादसा कई परिवारों को गहरे जख्म दे गया है। इस हादसे में बस ड्राइवर और सात मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद उपायुक्त ललित जैन ने संगड़ाह के एसडीएम राजेश धीमान को जांच का जिम्मा सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने हर पहलू से इस हादसे की जांच की है। उन्होंने अभिभावकों सहित कुछ ग्रामीणों के बयान कलमबद्ध किए। अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed