फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Interview of Anurag Thakur BJP candidate from Hamirpur Lok Sabha seat of Himachal Pradesh on Amar Ujala

Interview: अनुराग ठाकुर बोले- जनता मन बना चुकी है, चारों खाने चित होगी कांग्रेस, भ्रम फैलाने में लगा विपक्ष

Tue, 21 May 2024 06:07 AM IST
विजय पुंडीर रोली खन्ना, अमर उजाला, हमीरपुर
रोली खन्ना, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 May 2024 06:07 AM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने रोली खन्ना से हुई बातचीत में कहा कि विपक्ष के पास भविष्य का कोई एजेंडा नहीं है, वह केवल भ्रम फैला रहा है। वे तो डीपफेक तक में चले गए। अगर संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर को किसी ने अपमानित किया, राजनीति से बाहर किया तो कांग्रेस ने। उनके संविधान की किसी ने धज्जियां उड़ाईं, तो इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर।

विज्ञापन
Interview of Anurag Thakur BJP candidate from Hamirpur Lok Sabha seat of Himachal Pradesh on Amar Ujala
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हमीरपुर...हिमाचल प्रदेश की चर्चित सीट...यहां से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा के प्रत्याशी हैं। इस सीट से जीत का चौका लगा चुके हैं। एक बार फिर मैदान फतह करने उतरे हैं। वह कहते हैं कि विपक्ष के पास भविष्य का कोई एजेंडा ही नहीं है। वह केवल भ्रम फैलाने में जुटा है। जनता भी मन बना चुकी है कि मोदी को ही लाना और कांग्रेस को चारों खाने चित करना है। अनुराग ठाकुर ने रोली खन्ना से हुई बातचीत में कहा कि विपक्ष सिर्फ लोगों को गुमराह करने में जुटा है। पेश हैं साक्षात्कार के प्रमुख अंश...

विज्ञापन


हिमाचल में कितनी सीटें जीत रहे हैं?
वर्ष 2014, 2019 में सभी चारों सीटें जीतीं। इस बार भी चारों सीटें जीतकर मोदीजी की 400 पार की सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस ने आपको वॉकओवर दे दिया है, या चुनौतियां बढ़ी हैं?
देखिए, कांग्रेस में चुनाव लड़ने के लिए कोई तैयार नहीं था। कुछ दिन पहले वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने भी बयान दिया था कि हमीरपुर से किसी को चुनाव ही नहीं लड़ना चाहिए। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए जनता मन बना चुकी है कि लाएंगे तो मोदी को ही।

मोदी की गारंटी के बावजूद सनातन और रामनाम की जरूरत क्यों है?
रामनाम के पीछे की जो कहानी है, उसके पीछे भाजपा की विश्वसनीयता है। मोदी की गारंटी थी कि अनुच्छेद-370 हटाया जाएगा, तीन तलाक पर कानून लाया जाएगा और राम मंदिर बनवाएंगे। सीएए पर भी वादा पूरा किया। रही बात सनातन की तो हमने विकास भी किया और विरासत को भी सहेजा। अयोध्या-वाराणसी-महाकाल मंदिर से लेकर बौद्ध सर्किट तक इसकी गवाही देता है। कांग्रेस ने तो राममंदिर मामले में हराने के लिए वकील तक खड़ा कर दिया। कांग्रेस तुष्टीकरण क्यों करना चाह रही है?

हिंदी पट्टी में भाजपा ने एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया? ऐसा क्यों?
हम जाति-धर्म नहीं देखते। जिस प्रत्याशी में जीतने की क्षमता होती है, उसे ही टिकट देते हैं? इसीलिए पार्टी ने चार सौ पार का नारा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के दौरान ही मुस्लिम आबादी को लेकर रिपोर्ट क्यों जारी की गई?
जो आंकड़े हैं, जो सच्चाई है, वह तो जनता के सामने आनी ही चाहिए।

विपक्ष कह रहा कि 400 पार करते ही संविधान बदल दिया जाएगा, आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। आप क्या कहेंगे?
विपक्ष के पास भविष्य का कोई एजेंडा नहीं है, वह केवल भ्रम फैला रहा है। वे तो डीपफेक तक में चले गए। अगर संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर को किसी ने अपमानित किया, राजनीति से बाहर किया तो कांग्रेस ने। उनके संविधान की किसी ने धज्जियां उड़ाईं, तो इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर। पीएम मोदी सरकार ने दस साल में संविधान से कोई छेड़खानी नहीं की। उन्होंने तो संसद में बाबा साहेब की प्रतिमा के आगे शीश नवाया। मोदी सरकार में एससी-एसटी और ओबीसी को लाभ के साथ मान-सम्मान भी मिला। पिछड़ा वर्ग को सांविधानिक दर्जा मोदी सरकार ने दिया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की नियुक्ति मोदी सरकार की नीयत को बताती है।

विज्ञापन

विपक्ष बेरोजगारी को मुद्दा बना रहा है। आपका क्या कहना है?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में सात करोड़ साठ लाख लोगों के पंजीकरण हैं। ई श्रमकार्ड 23 करोड़ लोगों को मिला है। 41 करोड़ मुद्रा लोन दिए गए। इसी साल 1 करोड़ 44 लाख लोगों को रोजगार मिला। ये मेरा आंकड़ा नहीं, श्रम मंत्रालय की रिपोर्ट है। जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है, इन सबसे क्या आपको नहीं लगता कि रोजगार बढ़ा होगा। विपक्ष का काम है गुमराह करना।

आपको पांचवीं बार जनता क्यों चुने?
हमारे रोड शो, कार्यक्रमों में जनता का उत्साह देखा जा सकता है। हमीरपुर से जालंधर, हमीरपुर से शिमला, नादौन से हमीरपुर हो या फिर कीरतपुर से लेकर हमीरपुर को जोड़ने की बात हो, चारों तरफ हमने सड़कों का बेहतरीन नेटवर्क दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed