फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   international space station is revolving at 400 km over shimla

यहां 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन,नासा ने दी सूचना

Tue, 26 Sep 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 Sep 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
international space station is revolving at 400 km over shimla

राजधानी शिमला के आसमान में फिर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन नजर आ रहा है। शिमला से करीब 400 किलोमीटर की दूरी पर अंतरिक्ष में यह स्टेशन पृथ्वी के चक्कर काट रहा है। इन दिनों स्पेस स्टेशन को शिमला के ऊपर से तेजी में आगे बढ़ते देखा जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को सात बजकर 23 मिनट पर स्पेस स्टेशन नजर आया। सोमवार को यह स्पेस स्टेशन दो बार देखा गया। एक बार यह शाम 6 बजकर 32 मिनट पर करीब चार मिनट के लिए नजर आया। 
विज्ञापन


इसकी लोकेशन आसमान में दक्षिण दिशा से पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में रही। दूसरी बार यह 8 बजकर 10 मिनट पर शाम के वक्त उत्तर-पश्चिम दिशा में देखा गया। इसका नजारा आसमान में चलते किसी चमकीले तारे के जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन को दक्षिण पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर जाते देखा गया। इसके बाद यह स्टेशन 26 और 28 सितंबर को भी अलग-अलग समय पर नजर आएगा। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के दिखने की जानकारी नासा की वेबसाइट पर दी गई है। 


अंतरिक्ष में रेडिएशन के असर पर हो रहा अध्ययन 
इस स्टेशन में अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा से जुडे़ वैज्ञानिक सवार हैं। वे मानवनिर्मित उपग्रह यानी इस स्टेशन में माइक्रो ग्रेविटी का मानव शरीर पर पड़ने वाले असर का अध्ययन कर रहे हैं। अंतरिक्ष में रेडिएशन की सक्रियता की वजह से एस्ट्रोनॉट्स के शरीर पर पड़ने वाले अच्छे या बुरे असर का भी अध्ययन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed