फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International paragliding championship at Bir Billing soon

बीड़ बिलिंग में जल्द उड़ान भरेंगे पैराग्लाइडर, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी

Fri, 21 Sep 2018 12:56 PM IST
राजकुमार सूद, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
राजकुमार सूद, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Fri, 21 Sep 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
International paragliding championship at Bir Billing soon

साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में अक्तूबर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए सरकारी तौर पर कदमताल शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग और साडा (स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के सहयोग से प्रतियोगिता करवाई जा सकती है।

विज्ञापन


इसके लिए पर्यटन विभाग और साडा के अतिरिक्त बीपीए (बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन) ने भी एयरो क्लब ऑफ इंडिया और एफएआई के पास आवेदन किया है। इस पर एयरो क्लब ऑफ इंडिया और एफएआई एक सप्ताह में फैसला दे सकते हैं। 
विज्ञापन


साडा के चेयरमैन एवं एसडीएम विकास शुक्ला इसके लिए प्रयासरत हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी कमेटी के गठन को वे 11 देशों के विशेषज्ञ पायलटों के संपर्क में हैं। प्रदेश पर्यटन विभाग और साडा को जिम्मा मिलने पर प्रतियोगिता को इंडियन ओपन 2018 का नाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के पायलट भाग लेंगे। साडा के तहत पंजीकृत करीब 200 पायलट प्रतियोगिता के आयोजन में अहम भूमिका निभाएंगे। क्रॉस कंट्री पर आधारित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पायलटों की सुरक्षा के लिए हेलिकाप्टर और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी कमेटी का होना अनिवार्य रहता है।


साडा के चेयरमैन एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि एयरो क्लब ऑफ इंडिया और एफएआई के पास आवेदन किया गया है। इसी सप्ताह निर्णय होने की उम्मीद है। 

बीपीए, साडा और पर्यटन विभाग अधिकृत 
चैंपियनशिप के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों को पूरा करने वाली संस्था को जिम्मेवारी सौंपी जाती है। संस्था एयरो क्लब ऑफ इंडिया के तहत पंजीकृत होनी चाहिए। बीपीए, साडा और पर्यटन विभाग ही इसके लिए अधिकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed