फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Kullu Dussehra: Many deities coming from 200 km away

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 200 किमी दूर से आ रहे कई देवी-देवता, 13 अक्तूबर से शुरू होगा उत्सव

Thu, 10 Oct 2024 12:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2024 12:26 PM IST
सार

भगवान रघुनाथ के सम्मान में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में बाह्य सराज आनी और निरमंड के 15 देवी-देवता भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
International Kullu Dussehra: Many deities coming from 200 km away
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

13 अक्तूबर से शुरू हो रहे देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए बाह्य सराज के देवी-देवता 10 अक्तूबर को रवाना होंगे। 150 से 200 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के बाद देवता कुल्लू दशहरा में भाग लेंगे। इसके लिए देवी-देवताओं के रथ सज कर तैयार कर दिए गए हैं।  भगवान रघुनाथ के सम्मान में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में बाह्य सराज आनी और निरमंड के 15 देवी-देवता भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


इसके लिए देवता के कारकूनों, हरियानों और देवलुओं ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। देवी देवताओं के रथ भी सजकर तैयार हैं। सफर लंबा होने से देवता दशहरा से करीब चार से पांच दिन पहले देवालय से रवाना होंगे। इस बार बाह्य सराज से देवता शमशरी महादेव और जागेश्वर महादेव करीब दो दशक बाद दशहरा में आ रहे हैं। वहीं देवता खुडीजल के साथ ब्यास ऋषि, देवता कोट पझारी, टकरासी नाग, चोतरू नाग और बिशलू नाग भी पूरे लाव-लश्कर के साथ उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।  उन्होंने कहा कि आनी-निरमंड के देवी देवता 10 अक्तूबर को देवालय से रवाना होंगे। देवता अपने दौरे के दौरान रास्ते में चार से पांच पड़ाव में रुकेंगे।  जिला देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि बाह्य सराज के देवी-देवता चार साल से कुल्लू दशहरा में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


देवता खुडीजल सात अक्तूबर से यात्रा पर
देवता खुडीजल सात अक्तूबर को वाया मंडी जिला के खौली और गाडागुशैनी होकर निकल गए हैं। बुधवार को देवता ने बंजार में पड़ाव डाला। इसके अलावा निरमंड क्षेत्र के देवता चंभू उर्टू, देवता चंभू रंदल, सप्तऋषि, देवता शरशाई नाग, देवता चंभू कशोली, कुई कांडा नाग तथा माता भुवनेश्वरी भी पूरे गाजे बाजे के साथ कुल्लू दशहरा में भाग लेने जा रहे हैं। कारदार संघ आनी के अध्यक्ष भागे राम राणा, कारदार शेर सिंह, कारदार इंद्र सिंह, देवलू नरोत्तम सिंह ने कहा कि दशहरा को लेकर देव समाज में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed