{"_id":"67077a996a27c337d701ea7a","slug":"international-kullu-dussehra-many-deities-coming-from-200-km-away-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 200 किमी दूर से आ रहे कई देवी-देवता, 13 अक्तूबर से शुरू होगा उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 200 किमी दूर से आ रहे कई देवी-देवता, 13 अक्तूबर से शुरू होगा उत्सव
Thu, 10 Oct 2024 12:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:26 PM IST
सार
भगवान रघुनाथ के सम्मान में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में बाह्य सराज आनी और निरमंड के 15 देवी-देवता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
13 अक्तूबर से शुरू हो रहे देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए बाह्य सराज के देवी-देवता 10 अक्तूबर को रवाना होंगे। 150 से 200 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के बाद देवता कुल्लू दशहरा में भाग लेंगे। इसके लिए देवी-देवताओं के रथ सज कर तैयार कर दिए गए हैं। भगवान रघुनाथ के सम्मान में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में बाह्य सराज आनी और निरमंड के 15 देवी-देवता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए देवता के कारकूनों, हरियानों और देवलुओं ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। देवी देवताओं के रथ भी सजकर तैयार हैं। सफर लंबा होने से देवता दशहरा से करीब चार से पांच दिन पहले देवालय से रवाना होंगे। इस बार बाह्य सराज से देवता शमशरी महादेव और जागेश्वर महादेव करीब दो दशक बाद दशहरा में आ रहे हैं। वहीं देवता खुडीजल के साथ ब्यास ऋषि, देवता कोट पझारी, टकरासी नाग, चोतरू नाग और बिशलू नाग भी पूरे लाव-लश्कर के साथ उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आनी-निरमंड के देवी देवता 10 अक्तूबर को देवालय से रवाना होंगे। देवता अपने दौरे के दौरान रास्ते में चार से पांच पड़ाव में रुकेंगे। जिला देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि बाह्य सराज के देवी-देवता चार साल से कुल्लू दशहरा में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
देवता खुडीजल सात अक्तूबर से यात्रा पर
देवता खुडीजल सात अक्तूबर को वाया मंडी जिला के खौली और गाडागुशैनी होकर निकल गए हैं। बुधवार को देवता ने बंजार में पड़ाव डाला। इसके अलावा निरमंड क्षेत्र के देवता चंभू उर्टू, देवता चंभू रंदल, सप्तऋषि, देवता शरशाई नाग, देवता चंभू कशोली, कुई कांडा नाग तथा माता भुवनेश्वरी भी पूरे गाजे बाजे के साथ कुल्लू दशहरा में भाग लेने जा रहे हैं। कारदार संघ आनी के अध्यक्ष भागे राम राणा, कारदार शेर सिंह, कारदार इंद्र सिंह, देवलू नरोत्तम सिंह ने कहा कि दशहरा को लेकर देव समाज में भारी उत्साह है।
विज्ञापन