अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी देव मित्र तिवारी का लंबी बीमारी के बाद निधन
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:42 PM IST
सार
मंडी के प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी देव मित्र तिवारी का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने अपने सुंदरनगर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह 94 साल के थे। तिवारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह खंड विकास अधिकारी के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी देव मित्र तिवारी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला