{"_id":"425f7fe15a4eb3f361ddf849a8d6f3b6","slug":"international-film-festival-in-dharamsala-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजत की ‘आंखों देखी’ से फिल्म फेस्टिवल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजत की ‘आंखों देखी’ से फिल्म फेस्टिवल का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, मैकलोडगंज
Updated Fri, 31 Oct 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में वीरवार से धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है। समारोह की ओपनिंग बॉलीवुड फिल्म निदेशक रजत कपूर की फिल्म आंखों देखी के साथ हुई। वीरवार को शुरू हुए इस फेस्टिवल में स्थानीय एवं विदेशी लोगों ने रजत कपूर की आंखों देखी फिल्म को खूब सराहा।
विज्ञापन
2 नवंबर तक चलने वाले इस समारोह का आयोजन डिफ (धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल) के डायरेक्टर तेंजिंग सोनम और रीतू सरीन की ओर से किया गया। आंखों देखी हिंदी फिल्म के डायरेक्टर रजत कपूर ने भी फिल्म समारोह की शोभा को बढ़ाकर अपनी बॉलीवुड फिल्म के बारे में सभागार में मौजूद गणमान्य लोगाें के साथ विचार साझा किए।
विज्ञापन
मैकलोडगंज स्थित पर्यटन निगम के होटल क्लब हाउस और टिपा में मैनेजर साना रिजवी की देखरेख में समारोह हो रहा है। मैकलोडगंज में चार दिवसीय फिल्म महोत्सव में 27 विभिन्न हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
आज ये फिल्में दिखाई जाएंगीं
निर्णय, किला, रिमोट कंट्रोल, द बीकिपर, सनराइस, ए वर्ल्ड नॉट योरस, द सिंगापुर विद लव, ओनली लवर्स लेफ्ट अलाइव और कंबोडियन सन फिल्में दिखाई जाएंगी।
27 हॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्में दिखाई जाएंगी
मैकलोडगंज में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन क्लब हाउस में आंखों देखी फिल्म देख रहे दर्शक।