{"_id":"66eedd91602a797177010614","slug":"international-coordination-mediation-competition-started-in-ghandal-shimla-news-c-19-sml1001-413269-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: घंडल में अंतरराष्ट्रीय समन्वय मध्यस्थता प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: घंडल में अंतरराष्ट्रीय समन्वय मध्यस्थता प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधि विवि में देश, विदेश की 33 टीमें ले रहीं भाग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला घंडल में दूसरी तीन दिवसयीय अंतरराष्ट्रीय समन्वय मध्यस्थता प्रतियोगिता शुरू हुई। विधि विश्वविद्यालय इसकी मेजबानी कर रहा है।
इसके उद्घाटन सत्र में विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. चंचल कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय एडीआर पहलों में सबसे आगे रहा है। इसके लिए विवि का अपना एडीआर केंद्र खोला है। इसमें मध्यस्थता प्रतिभा को पोषित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की 33 टीमें भाग ले रही है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टीमों में सिंगापुर, कोलंबो जबकि राष्ट्रीय स्तर की 31 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित संस्थानों और संगठनों के सम्मानित मूल्यांकनकर्ता बुलाए गए है, जो देश में विवाद समाधान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इनमें एमजीएम लीगल, सीएएम, आईसीसी और एसएएमए से एल अकरा दजामेल, संजना श्रीवास्तव, डॉ. हेपजीबा बेउला और लिट्सन स्टीफन शामिल हैं। प्रतिभागियों के मध्यस्थता कौशल का मूल्यांकन करने में उनकी विशेषज्ञता और मार्गदर्शन रहेगा।
विज्ञापन
उद्घाटन सत्र में प्रो. चंचल कुमार सिंह ने एडीआर के निरंतर बढ़ते क्षेत्र के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और शांतिपूर्ण विवाद समाधान की संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व को बताया। विवि के कुलसचिव प्रो. एसएस जसवाल ने छात्रों को अपने मध्यस्थता कौशल विकसित करने और कानूनी पेशे में योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करने में विश्वविद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डाला।