{"_id":"63ee55647a684686770f3ec1","slug":"international-conference-ideas-shared-in-the-field-of-heat-design-and-manufacturing-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: हीट, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में विचार साझा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: हीट, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में विचार साझा किए
Thu, 16 Feb 2023 09:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Feb 2023 09:40 PM IST
सार
मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग एनआईटी हमीरपुर 17 फरवरी तक विनिर्माण, थर्मल और डिजाइन इंजीनियरिंग के उभरते पहलुओं पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग एनआईटी हमीरपुर 17 फरवरी तक विनिर्माण, थर्मल और डिजाइन इंजीनियरिंग के उभरते पहलुओं पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस वैज्ञानिक सम्मेलन के दूसरे दिन गुरुवार को दो मुख्य व्याख्यान (लेक्चर) निर्धारित किए गए। ये आईआईटी दिल्ली और इंदौर के प्रोफेसरों की ओर से दिए गए। प्रो. राज कुमार पांडे ने स्थिरता में बनावट वाले मशीनी तत्वों के प्रदर्शन के बारे में बात की।
विज्ञापन
उनका भाषण व्यावहारिक ज्ञान से भरा रहा और सभी छात्रों को हमेशा जिज्ञासु रहने का संदेश मिला। इस सत्र के बाद एक पेपर प्रेजेंटेशन सत्र किया गया। इसमें विद्वानों ने हीट, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में विचारों को साझा किया।
विज्ञापन
मुख्य सत्र कंपन निगरानी का उपयोग कर गियर बॉक्स में दोष का पता लगाने को तकनीकी मुद्दों के कारण अंतिम दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि, प्रो. आईआईटी मुंबई के एस रामचंद्र ने उनकी अनुपस्थिति में घूर्णन संवहन के बारे में बात की। वीरवार को समानांतर सत्रों में 57 पेपरों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन