फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inter district Cricket competition: Rishi Dhawan will play from Mandi and Khandri, Amit and Siddharth will play from Una team

अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता: मंडी से ऋषि धवन तो ऊना टीम से खेलेंगे खंडरी, अमित और सिद्धार्थ

Tue, 28 Dec 2021 07:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Dec 2021 07:45 PM IST
सार

अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में विजय हजारे ट्रॉफी जीतकर लौटे टीम के चार खिलाड़ी अपने-अपने जिले की टीमों की तरफ से फाइनल मैच खेलेंगे। एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि फाइनल रोमांचक होने वाला है। 

विज्ञापन
Inter district Cricket competition: Rishi Dhawan will play from Mandi and Khandri, Amit and Siddharth will play from Una team
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में ऊना और मंडी के बीच खेले जाने वाले अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच भरा होगा। विजय हजारे ट्रॉफी जीतकर लौटे टीम के चार खिलाड़ी अपने-अपने जिले की टीमों की तरफ से फाइनल मैच खेलेंगे। ऊना की टीम में दो बल्लेबाज प्रियांशु खंडूरी व अमित कुमार  और गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा भी शामिल होंगे। इसके अलावा मंडी टीम से विजय हजारे ट्रॉफी की विजेता हिमाचल की टीम के कप्तान ऋषि धवन खेलते हुए नजर आएंगे। एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि फाइनल रोमांचक होने वाला है। 

विज्ञापन

धर्मशाला स्टेडियम में 30 दिसंबर से होगा मुकाबला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 30 दिसंबर से दो जनवरी तक इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऊना और मंडी के बीच खेला जाएगा। ऊना और मंडी की टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में पहली पारी में लीड के आधार पर फाइनल में जगह बनाई है। उधर, एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि दोनों सेमीफाइनल मुकाबले ड्रॉ हो गए हैं और अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में पहली पारी में लीड के आधार पर ऊना और मंडी ने फाइनल में जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed