Women's Basketball Competition: डीएवी कांगड़ा ने जीती इंटर कॉलेज बास्केटबाल की ट्रॉफी
प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक शारीरिक शिक्षा और युवा कार्यक्रम प्रो. हरि सिंह मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज में इंटर कॉलेज महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में डीएवी कांगड़ा ने संजौली कॉलेज की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। 24 से 26 नवंबर तक हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 कॉलेजों के 200 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक शारीरिक शिक्षा और युवा कार्यक्रम प्रो. हरि सिंह मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फाइनल में डीएवी कांगड़ा ने संजौली कॉलेज को 62-33 से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए खेले के मैच में मंडी कॉलेज ने सरकाघाट को 38-27 से हराया। प्रो. हरि सिंह ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मेजबान सेंट बीड्स कॉलेज की प्राचार्य सिस्टम मोली अब्राहम और शारीरिक शिक्षक अश्वनी कुमार सहित विवि की ओर से तैनात किए गए पर्यवेक्षकों और स्टाफ को बधाई दी।
यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज टेबल टेनिस में धर्मशाला कॉलेज प्रथम
राजकीय महाविद्यालय धामी शिमला में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज पुरुष टेबल टेनिस चैंपियनशिप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला ने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस टीम के सदस्यों में रजत, विक्रम, परीक्षित शर्मा व राहुल चौधरी शामिल थेे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला की इस टीम ने सेमीफाइनल मैच में जीडीसी सोलन से 3-0 से जीता। वहीं फाइनल मुकाबला जीडीसी संजौली के साथ रहा, जिसमें जीडीसी धर्मशाला ने फाइनल मैच जीत कर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने इसका श्रेय खासतौर पर टेबल टेनिस के कोच राकेश जस्सल को दिया है, जिन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार की। राकेश जस्सल स्पोर्ट्स एथोरिटी ऑफ इंडिया के सीनियर कोच हैं। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश शर्मा व स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर डॉ. नरेश मनकोटिया सहित संजीव कपूर ने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।