फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inter college kabaddi championship organised at nalagarh solan

अंतर महाविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप में 792 खिलाड़ी दिखा रहे दम

Wed, 12 Sep 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Wed, 12 Sep 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Inter college kabaddi championship organised at nalagarh solan

नालागढ़ महाविद्यालय में चल रही इंचर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप में मुकाबले रोमांचक हो गए हैं। यहां मैट पर डे नाइट मुकाबले खेले जा रहे हैं। बुधवार दोपहर तक 25 मुकाबले हुए।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 65 कॉलेजों के 792 खिलाड़ियों के अलावा टीम मैनेजर व एचपीयू से आफिशियल भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक डा. कुलदीप सिंह ने बताया कि खेले गए मुकाबलों में नेरवा ने बंजार, बिलासपुर ने कंडाघाट, करसोग ने शिमला, नाहन ने आनी, जुखाला ने सराहां, ऊना ने धामी,
विज्ञापन


बासा ने धनेटा, कोटशेरा ने भटोली, बीटन ने कांगड़ा, सुजानपुर ने तकीपुर, मंडी ने राजगढ़, सरस्वती नगर ने नौहरा, सुंदरनगर ने डाडासिबा, सुन्नी ने हरिपुरधार, घुमारवीं ने जयसिंहपुर, अंब ने रे, चुवाड़ी ने झंडूता, नगरोटा ने अर्की, शिलाई ने शैड, संजौली ने नेरवा, सोलन ने खडड, धर्मशाला ने करसोग,
विज्ञापन
विज्ञापन


सलूणी ने ढलियारा, पांवटा साहिब ने पालमपुर और मेजबान नालागढ़ कालेज की टीम ने कुल्लू को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। मेजबान नालागढ़ कॉलेज के प्राचार्य डा. अनिल रतन वर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के तहत समापन


समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डायरेक्टर स्पोर्ट्स सुरेंद्र शर्मा बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। विजेता व उपविजेता टीमों सहित खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed