फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Insurance scam in postal department and CBI investigation in shimla

इंश्योरेंस घोटाले में डाक विभाग के अफसरों से पूछताछ, कब्जे में लिया रिकॉर्ड

Fri, 31 May 2019 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 31 May 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Insurance scam in postal department and CBI investigation in shimla
सीबीआई (फाइल फोटो)

पालमपुर उप डाकघर में हुए करीब डेढ़ करोड़ के इंश्योरेंस घोटाले में सीबीआई ने डाक विभाग के अधिकारियों को शिमला कार्यालय में तलब किया। इस दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने विभाग के कई अधिकारियों से घोटाले से संबंधित रिकॉर्ड जब्त किया तो वहीं लंबी पूछताछ भी की है।

विज्ञापन


सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जब विभाग में हर वर्ष ऑडिट होता है और वित्तीय संबंधित जानकारी उच्च अधिकारियों तक जाती है तो यह घोटाला कैसे हो गया? सीबीआई ने इसको लेकर वीरवार को संबंधित अधिकारियों से पूरा दिन सवाल जवाब किए। 
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को भी विभागीय अधिकारियों से पूछताछ होगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संबंधित बैंक के अधिकारियों समेत कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। अभी तक की जांच में सामने आया है कि उप डाकघर पालमपुर में विवि कर्मचारियों के हर महीने इंश्योरेंस की रकम को उप डाकघर के अधिकारी ने हड़प लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसको लेकर कृषि विवि की बड़ी लापरवाही भी सामने आई थी, जिसमें पता चला था कि विवि ने क्रॉस्ड चेक की जगह अनक्रॉस्ड चेक जारी किए, जिस वजह से आरोपी करीब 1,38,42840 की रकम को बैंक से निकलवाने में कामयाब हो गया है। इसको लेकर विवि की कार्यप्रणाली पहले ही सीबीआई के रडार पर है। ऐसे में विवि की संबंधित शाखा के कर्मचारियों अधिकारियों पर शिकंजा कस सकता है। यह घोटाला वर्ष 2015 से 2018 के बीच हुआ है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed