फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ins Team Tarini Lt Commander Pratibha Jamwal Aasum Sharma tie the knot in Palampur Himachal Pradesh

असूम की हुईं टीम तारिणी की लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा, पालमपुर की बनीं बहू

Thu, 11 Oct 2018 01:22 PM IST
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 11 Oct 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
Ins Team Tarini Lt Commander Pratibha Jamwal Aasum Sharma tie the knot in Palampur Himachal Pradesh

नौका पर पांच महिला साथियों के साथ विश्व के समुद्र नापने वाली आईएनएसवी तारिणी टीम की सदस्य कुल्लू की लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जंवाल पालमपुर की बहू बन गईं। प्रतिभा ने पालमपुर के रहने वाले नौसेना अधिकारी आसूम शर्मा के साथ सात फेरे लिए। प्रतिभा जंवाल के पति बने आसूम पालमपुर निवासी वास्तुकार दंपती अजय शर्मा और सुमन शर्मा के बेटे हैं।

विज्ञापन


आसूम नौसेना में अधिकारी हैं। आसूम और प्रतिभा की मंगनी मार्च 2017 में हुई थी। बुधवार को प्रतिभा और आसूम के विवाह से पालमपुर शहर में खुशी का माहौल रहा। सांसद शांता कुमार, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने भी इस नवदंपती को परिणय सूत्र में बंधने पर बधाई दी है।

विज्ञापन

Ins Team Tarini Lt Commander Pratibha Jamwal Aasum Sharma tie the knot in Palampur Himachal Pradesh

उल्लेखनीय है कि प्रतिभा जंवाल ने आसूम से मंगनी होने के बाद टीम तारिणी के साथ सागर परिक्रमा का पराक्रम कर दिखाया था। आठ महीने के इस लंबे सफर में कई चुनौतियां आईं लेकिन टीम सदस्यों ने हिम्मत नहीं हारी। सागर परिक्रमा से लौटने पर प्रतिभा समेत टीम की सभी सदस्यों को देश भर से बधाई संदेश मिले।

प्रधानमंत्री कार्यालय में टीम तारिणी को खासी प्रशंसा मिली। प्रतिभा जंवाल को तेंजिन नोरगे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद टीवी पर चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में टीम तारिणी ने हिस्सा लेकर अपने अनुभव साझा किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed