{"_id":"5c519975bdec2259b05bb68d","slug":"inquiry-against-higher-education-director-on-charges-of-bjp-mla-ramesh-dhawala","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक धवाला के आरोपों पर उच्च शिक्षा निदेशक के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक धवाला के आरोपों पर उच्च शिक्षा निदेशक के खिलाफ जांच शुरू
Wed, 30 Jan 2019 06:10 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 30 Jan 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और भाजपा विधायक रमेश धवाला के आरोपों पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार को आरोपों की फाइल जांच के लिए प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत को भेज दी है।
विज्ञापन
भारद्वाज ने बताया कि सभी तथ्यों को खंगालने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। बीते मंगलवार को धवाला ने सचिवालय में प्रेस वार्ता कर उच्च शिक्षा निदेशक पर प्रिंसिपल रहते हुए ज्वालाजी कॉलेज में नियमों को ताक पर रखते हुए 33 भर्तियां करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
धवाला ने निदेशक पर कैबिनेट को गुमराह करने की बात कहते हुए एक असिस्टेंट प्रोफेसर को नियमित करवाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अप्रत्यक्ष तरीके से हमला बोलते हुए निदेशक की नियुक्ति को भी कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटी सरकार के लिए नई मुसीबत खड़े करते हुए धवाला ने जल्द जांच न होने पर इस मामले को विधानसभा में उठाने की चेतावनी भी दी। ऐसे में शिक्षा मंत्री ने बुधवार को सचिवालय पहुंचते ही धवाला के आरोपों की फाइल प्रधान सचिव शिक्षा के पास भेज दी।
मंत्री ने सभी आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। भारद्वाज ने बताया कि साल 2015-16 में भर्तियां हुई थीं। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। ऐसे में उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। प्रधान सचिव शिक्षा की रिपोर्ट के बाद ही इस संदर्भ में कुछ कहा जा सकेगा।