{"_id":"66e82b2c833ff0e43903203d","slug":"initiative-principal-of-chiyog-school-arranged-air-travel-for-topper-students-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: चियोग स्कूल के प्रिंसिपल ने टॉपर छात्राओं को करवाई हवाई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: चियोग स्कूल के प्रिंसिपल ने टॉपर छात्राओं को करवाई हवाई यात्रा
Mon, 16 Sep 2024 06:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:27 PM IST
सार
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चियोग की छात्राओं ने प्रधानाचार्य संदीप शर्मा के निजी खर्च पर मुफ्त हवाई, मेट्रो और वोल्वो बस की यात्रा की।
विज्ञापन
चियोग स्कूल के प्रिंसिपल ने टॉपर छात्राओं को करवाई हवाई यात्रा
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिक्षा में सुधार के लिए बेशक सरकार ने सरकारी स्कूलों को गोद लेने का अभियान शुरू किया है। बावजूद कुछ शिक्षक ऐसे हैं, जो स्कूल के मेधावी बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें अपने खर्चे पर भ्रमण और छात्रवृत्ति प्रदान कर रहे हैं। मकसद सिर्फ एक है कि शिक्षा के स्तर में सुधार हो और मेधावी बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़े। ऐसी ही पहल करने वाले आदर्श शिक्षक हैं चियोग स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा।
विज्ञापन
इसी कड़ी में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चियोग की छात्राओं ने प्रधानाचार्य संदीप शर्मा के निजी खर्च पर मुफ्त हवाई, मेट्रो और वोल्वो बस की यात्रा की।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने बीते वर्ष बाल दिवस पर घोषणा की थी कि जो भी छात्र-छात्राएं कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं में प्रथम आएंगे। उन्हें वह अपने खर्चे पर तीन दिन का चंडीगढ़ और दिल्ली का भ्रमण करवाएंगे। उन्होंने 13 से 15 सितंबर तक इन कक्षाओं में प्रथम रहने वाली चार छात्राओं को मुफ्त हवाई और रेलवे यात्रा करवाई। यात्रा करने वालों में आरती, तेजस्वी, आस्था चंदेल और अंजलि कंवर शामिल रहीं। बीते वर्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलग के टॉपर को भी ऐसी यात्रा करवाई थी, जब वह बलग में कार्यरत थे।
विज्ञापन
संदीप शर्मा ने कहा कि वह बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बनाने के लिए ऐसी मुफ्त यात्राएं करवाते हैं। प्रतिस्पर्धा के फलस्वरूप चियोग स्कूल में अब बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हो रहे हैं। प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने यह भी एलान किया है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा की मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की नकद राशि भी दी जाएगी। वर्ष 2020 में दो छात्राओं सिमरन और साक्षी को बोर्ड की मेरिट में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर एक-एक लाख की राशि दी थी। संदीप शर्मा ने वर्ष 2019 में निजी खाते से चियोग स्कूल में चार कमरों और एक हॉल का निर्माण करवाकर शिक्षा विभाग को दान किया। संदीप की इस पहल की उस वक्त हर जगह प्रशंसा हुई थी।