{"_id":"5d231f268ebc3e6cf805e15b","slug":"information-commission-warns-hrtc-divisional-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक को सूचना आयोग की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक को सूचना आयोग की चेतावनी
Tue, 09 Jul 2019 11:45 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक प्रशासन को सूचना आयोग ने चेतावनी दी है कि वह आरटीआई के मामलों को डील करते हुए भविष्य में सतर्क रहें। आयोग ने यह चेतावनी आरटीआई की एक अपील का निपटारा करते हुए दी है।
विज्ञापन
आयोग ने अपील पर फैसला सुनाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह देखा गया है कि इस मामले में सूचना दिलाने में जनसूचना अधिकारी ने जानबूझकर देरी की है। हालांकि, यह भी पाया गया है कि अपीलकर्ता को तमाम वांछित सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
ऐसे में इस मामले में कोई आगामी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। यह मामला पिछले साल के मई महीने में सूचना मांगे जाने से संबंधित है। यह सूचना एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती में ओबीसी उम्मीदवारों के चयन से संबंधित मांगी गई थी।
विज्ञापन
यह अपील पांवटा साहिब के निवासी अशोक कुमार ने की। आयोग में बतौर प्रतिवादी अपना पक्ष एचआाटीसी के जनसूचना अधिकारी मंडलीय प्रबंधक प्रशासन दलजीत सिंह ने पेश किया।