फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inflation shock: 10 to 15 percent jump in the prices of food items in Himachal

महंगाई का झटका: हिमाचल में खाद्य पदार्थों के दामों में 10 से 15 फीसदी आया उछाल

Sun, 02 Apr 2023 12:59 PM IST
Krishan Singh नीरज महाजन, संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
नीरज महाजन, संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 02 Apr 2023 12:59 PM IST
सार

पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रहे गरीबी रेखा से नीचे और मध्यम वर्ग के तबके को अब परिवार के पालन-पोषण के लिए और जेब ढीली करनी होगी। पिछले दस दिन के भीतर ही चीनी के दामों में दो से तीन रुपये प्रति बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Inflation shock: 10 to 15 percent jump in the prices of food items in Himachal
खाद्य पदार्थ(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बिजली, पानी के बाद अब खाद्य पदार्थों के बढ़े दामों ने महंगाई का झटका दिया है। दाल, चीनी, मसालों के दाम 10 से 15 फीसदी बढ़ गए हैं। पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रहे गरीबी रेखा से नीचे और मध्यम वर्ग के तबके को अब परिवार के पालन-पोषण के लिए और जेब ढीली करनी होगी। पिछले दस दिन के भीतर ही चीनी के दामों में दो से तीन रुपये प्रति बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ दाल उड़द, साबुत मूंग, काबुली चने, मूंग धुली, दाल चना, वनस्पति घी सहित मसालों के दामों में भी उछाल आया है।

विज्ञापन


व्यापारियों की मानें तो दामों में अभी और वृद्धि हो सकती है। गैस सिलिंडर के दाम 1150 रुपये हो चुके हैं। खाद्य तेल 160 से 180 रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में दालों, मसालों और चीनी के दाम बढ़ जाने से आम जनता पर बोझ बढ़ गया है। दिहाड़ी लगाने वाला तबका अब महंगाई के कारण परिवार के पालन पोषण के लिए चिंता में पड़ गया है। इससे पहले दूध, दही के दाम भी बढ़ चुके हैं। हालांकि प्रदेश सरकार सब्सिडी के तौर पर सूबे के लोगों को तीन दालें, चावल, आटा और चीनी उपलब्ध करवा रही है, लेकिन फिर भी आम जनता को परिवार का पालन पोषण करने के लिए खुले बाजार से सामान खरीदना पड़ता है। यही नहीं, पशुओं के खाने में प्रयोग होने वाला तारामीरा भी महंगा हो गया है। पशुपालकों को 70 रुपये में मिल रहा तारामीरा अब 80 रुपये में खरीदना पड़ेगा।

विज्ञापन

खाद्य वस्तु          पुराने दाम     नए दाम
चीनी                  40               42
दाल माह           100             110
धुली मूंग दाल     138            146
काबुली चना       129            135
चावल बासमती     64            70
लाल मिर्च           320           380
काली मिर्च          600           750
डालडा घी          125            130
देगी मिर्च            550            700
सबूत मूंग           85              100
रौंगी दाल           90               100
बादाम गिरी       650               700
जीरा                280               400
तारामीरा          70                  80
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed