{"_id":"5d7b86918ebc3e0181671e08","slug":"industry-minister-raids-on-mining-mafia-bases-11-tippers-and-one-jcb-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया के ठिकानों पर देर रात उद्योग मंत्री का छापा, 11 टिपर और एक जेसीबी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया के ठिकानों पर देर रात उद्योग मंत्री का छापा, 11 टिपर और एक जेसीबी जब्त
Fri, 13 Sep 2019 05:38 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/टाहलीवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/टाहलीवाल
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Sep 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने पुलिस टीम को साथ लेकर खनन माफिया के ठिकानों पर गुरुवार देर रात छापे मारे। इस दौरान खनन माफिया के एक दर्जन वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
द्योग मंत्री पुलिस टीम को लेकर स्वां नदी में हो रहे अवैध खनन की टोह लेने देर रात पहुंच गए। वीरवार रात करीब 11 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान बसाल से लेकर बाथू तक माइनिंग लीज और क्रशरों पर छापे मारे गए। पुलिस ने विभिन्न जगह से अवैध खनन कर रहे 11 टिपर और एक जेसीबी कब्जे में ली गई।
विज्ञापन
अवैध खनन करने पर चार वाहनों के चालान भी किए गए। स्वां नदी से लगते बसाल, पुराना होशियारपुर रोड, टाहलीवाल, संतोषगढ़ तथा बाथू इलाके में खनन माफिया के ठिकानों पर दबिश के दौरान रेत से लोड किए टिपर कब्जे में लिए गए।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने पकड़े गए टिपर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। उधर, खनन अधिकारी परमजीत सिंह का कहना है कि उद्योग मंत्री के आदेश पर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि स्वां नदी में देर रात मारे गए छापों के दौरान 11 टिपर और एक जेसीबी को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने चार वाहनों के चालान भी किए हैं।