फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indira gandhi rajya khel parisar shimla.

हॉलीडे में बच्चों को बनाए खेलों में ‘उस्ताद’

Sun, 06 Dec 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Dec 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
indira gandhi rajya khel parisar shimla.

स्कूल और कॉलेजों में इस माह होने वाली छुट्टियों के लिए इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रवेश लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस माह स्कूलों में देरी से छुट्टियां होने से खेल परिसर प्रबंधन ने छात्रों की सुविधा के लिए प्रवेश लेने की तिथि को 25 दिसंबर तक जारी करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


सर्दियों में खेल परिसर में सभी इंडोर खेलों का सुबह और शाम की दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें खिलाड़ी खेल अभ्यास कर सकेंगे। आम तौर पर हर माह की दस तारीख को प्रवेश बंद कर दिया जाता है लेकिन उपनिदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और खेल परिसर के संचालक चमन सिंह धौटा ने छात्र खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्रवेश की समय सीमा बढ़ाई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिसर में सभी इंडोर खेलों के प्रशिक्षक खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण देंगे। छात्रों के लिए सदस्यता और मासिक शुल्क में भी विशेष रियायत मिलेगी। दिसंबर से लेकर मार्च तक परिसर में स्कूलों में अवकाश होने से खिलाड़ियों की तादाद अधिक रहती है। इस मर्तबा शूटिंग का प्रशिक्षण भी बराबर दिया जाएगा। इंदिरा गांधी खेल परिसर में इन तीन माह में रूटीन में आने वाले खिलाड़ियों के साथ स्कूली छात्रों की तादाद बढ़ जाने से खासी रौनक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण- खेल परिसर में फिटनेस एरोबिक्स, बैडमिंटन, बाक्सिंग, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, मार्शल आर्ट में जूडो, कराटे, ताइक्वांडो के अलावा जिम्नास्टिक, दस मीटर शूटिंग रेंज में भी प्रशिक्षण और अभ्यास करवाया जाता है।

यह पंजीकरण और शुल्क दरें- छात्र खिलाड़ी को पहली बार रजिस्ट्रेशन के लिए 50 रुपये फीस के साथ खेल के तय रेट के मुताबिक अदा करने होंगे। नान स्टूडेंट को 100 रुपये पंजीकरण फीस के साथ मासिक फीस अदा करनी होगी।


यह हैं मासिक शुल्क की दरें

खेल श्रेणी=====छात्र======अन्य
फिटनेस सेंटर==150=========300
बैडमिंटन=====75==========150
टेबल टेनिस===75==========150
जूडो========75==========150
बाक्सिंग=====75==========150
कराटे=======100=========200
ताइक्वांडा====100=========200
शूटिंग=======400=========800

स्कूल मुखिया से करवाना होगा फार्म सत्यापित-
इंदिरा गांधी खेल परिसर में खेल अभ्यास और प्रशिक्षण को सदस्यता लेने और छात्रों के लिए तय फीस का लाभ लेने को परिसर काउंटर से मिलने वाले फार्म को स्कूल मुखिया से सत्यापित करवाना होगा। खिलाड़ी को दो पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed