फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian women kabaddi team player priyanka negi kavita thakur and ritu negi reached himachal

एशियन गेम्स में पदक जीतकर लौटी हिमाचल की बेटियां, सम्मान समारोह में नहीं पहुंचे बड़े नेता

Sun, 26 Aug 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 26 Aug 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
indian women kabaddi team player priyanka negi kavita thakur and ritu negi reached himachal

इंडोनेशिया के जकार्ता के सिल्वर मेडल लेकर घर पहुंचीं महिला कबड्डी खिलाड़ी के लिए आयोजित सम्मान समारोह में न तो सरकार का कोई मंत्री-नेता पहुंचा और न ही खेल विभाग का अधिकारी। यहां तक कि शनिवार शाम तक उन्हें कार्यक्रम की कोई जानकारी तक नहीं थी।

विज्ञापन


इस सम्मान समारोह का आयोजन भी हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ और बिलासपुर पुलिस की ओर से किया गया। सर्किट हाउस में हुए समारोह में उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया को बतौर मुख्यातिथि बुलाया गया था।

विज्ञापन

इन्होंने किया सम्मान समारोह का आयोजन

indian women kabaddi team player priyanka negi kavita thakur and ritu negi reached himachal

मनाली की कविता ठाकुर, शिलाई की प्रियंका नेगी और इंटरनेशनल रेफरी कृष्णलाल के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रितु नेगी इस कार्यक्रम में नहीं आ पाईं।

बिलासपुर पुलिस के जवान अपनी साथी इंस्पेक्टर प्रियंका नेगी के स्वागत के लिए सुबह से ही सर्किट हाउस में जुटे हुए थे। डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा, जिला खेल अधिकारी श्यामलाल कौंडल सहित जिला खेल छात्रावास के खिलाड़ी मौजूद रहे।

प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव रत्नलाल ठाकुर ने बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन पुलिस विभाग व संघ के सौजन्य से किया गया। रितु नेगी को भी बुलावा भेजा गया था, लेकिन वह नहीं पहुंच पाईं।

सदर विधायक भी नहीं पहुंचे 

indian women kabaddi team player priyanka negi kavita thakur and ritu negi reached himachal

खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में सदर विधायक भी नहीं पहुंचे। ऐसे में खिलाड़ियों के चेहरे पर मलाल साफ दिखाई दे रहा था। उपायुक्त भी सरकार की पैरवी करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि खेल मंत्री गोविंद ठाकुर मनाली में अटल के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते नहीं पहुंच पाए।

सीएम जयराम की घोषणा के बावजूद जिले में खिलाड़ियों के स्वागत के लिए कोई तैयारियां नहीं की गई थीं। रविवार सुबह ही आनन-फानन में खिलाड़ियों के स्वागत के लिए समारोह का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन

हिमाचल की तीन बेटियों की वजह से जीता रजत पदक, बधाई : डा. बिंदल 

indian women kabaddi team player priyanka negi kavita thakur and ritu negi reached himachal

हिमाचल प्रदेश विधासभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रजत पदक जीता हैं। इसमें तीन बेटियां हिमाचल की खेल रही हैं।

उनके अद्वितीय खेल और बहुमूल्य योगदान से भारत एशियन गेम्स में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने में कामयाब हुआ है। इस अवसर पर वह हिमाचल प्रदेश की इन तीनों बेटियों को बधाई देते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed