फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian Oil Corporation terminal Una Himachal Pradesh

हिमाचल के युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां खुला आईओसी टर्मिनल

Sat, 10 Jun 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 10 Jun 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
Indian Oil Corporation terminal Una Himachal Pradesh

हिमाचल में इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रदेश में पूरा फोकस कर दिया है। सोलन से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू करने के एक दिन बाद मोदी सरकार ने सूबे को एक और तोहफा दिया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को ऊना के पेखूबेला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मौजूदगी में इंडियन ऑयल टर्मिनल का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


प्रधान ने कहा कि ऊना के आईओसी टर्मिनल में हिमाचल के युवाओं को नौकरी दी जाएगी। ट्रांसपोर्टर्स को काम देने के लिए टेंडर को स्थानीय स्तर पर शिमला से कराया जाएगा। प्रधान ने कहा कि हिमाचल समेत उत्तर भारत के कई स्थानों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति अंबाला से होती थी। 
विज्ञापन


पेखूबेला में आईओसी टर्मिनल बनने से अब हिमाचल सहित कई और इलाकों के लिए तेल की आपूर्ति ऊना से होगी। पहली बार प्रदेश में तेल की सप्लाई पाइप के जरिये इस टर्मिनल तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि ऊना में आईओसी का यह डिपो मील का पत्थर साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर्स को काम देने के लिए शिमला से होंगे टेंडर

Indian Oil Corporation terminal Una Himachal Pradesh

यहां से रोजाना 200 ट्रक तेल की सप्लाई लेकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। पेखूबेला में आईओसी डिपो के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह का आभार भी जताया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक राकेश कालिया एवं कुलदीप कुमार और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती आदि मौजूद रहे। 

सूबे में खुलेंगे 50 नए गैस वितरण केंद्र
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस वितरण सुदृढ़ करने को दो माह में 50 नए गैस वितरण केंद्र खोले जाएंगे। गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों में 70 फीसदी को दो साल में एलपीजी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें केंद्र और हिमाचल सरकार मिलकर काम करेंगे।

सरकार ने पट्टे पर दी 61 एकड़ भूमि: वीरभद्र

Indian Oil Corporation terminal Una Himachal Pradesh

हिमाचल सरकार ने इंडियन ऑयल टर्मिनल स्थापित करने को साल 2014 में एक रुपये की दर से पट्टे पर 61 एकड़ भूमि दी है। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कही। 

सीएम शुक्रवार को ऊना जिले के पेखूबेला में आईओसी टर्मिनल के शिलान्यास के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऊना में आईओसी टर्मिनल खोलने के लिए केंद्र को काफी प्रयत्नों के बाद मनाने में सफल हुई है।

यह सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन केंद्र में सत्तासीन सरकार का यह दायित्व बनता है कि राज्य की विकासात्मक और वित्तीय जरूरतों को पूरा करे। 

कई बार केंद्र और प्रदेश में अलग-अलग राजनीतिक दलों की सरकारें रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि लोगों के विकास और कल्याण की अनदेखी की जाए। विकास एक सतत प्रक्रिया है।

केंद्र तथा प्रदेश सरकारों को आपसी सहयोग से कार्य करना चाहिए, न कि अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को बधाई दी और कहा कि टर्मिनल के आरंभ होने से प्रदेश की पेट्रोलियम जरूरतें आसानी से पूरी होंगी। कहा कि ऊना टर्मिनल भारतीय सेना के लिए भी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

इससे सर्दियों के दौरान लेह-लद्दाख सहित पठानकोट से श्रीनगर के लिए ईंधन की जरूरतें पूरी होंगी। उधर, इंडियन ऑयल टर्मिनल के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि टर्मिनल वर्ष 2018 में कार्य शुरू करेगी। 

पंजाब राज्य कार्यालय, इंडियन ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक संदीप जैन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सीएम वीरभद्र सिंह ने इससे पूर्व लालसिंगी सड़क पर 3 करोड़ से बनने वाले ऊना-झलेड़ा पुल के स्तरोन्नत के लिए भूमि पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed