{"_id":"629381e11c0aa84bdf170649","slug":"indian-naval-academy-passing-out-parade-aryan-sub-lieutenant-in-indian-navy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Naval Academy: पांवटा के आर्यन बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Naval Academy: पांवटा के आर्यन बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट
Sun, 29 May 2022 07:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 May 2022 07:54 PM IST
सार
आर्यन के पिता ने कहा कि बेटे ने अपने दादा स्वर्गीय मुंशीराम शर्मा के सपनों को साकार किया है। सेना में रहे दादा मुंशीराम की इच्छा थी कि पोता सेना में अफसर बने।
विज्ञापन
नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने आर्यन माता-पिता के साथ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांवटा साहिब के आर्यन नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने हैं। शनिवार को केरल के एझिमाला में भारतीय नौ सेना अकादमी (आईएनए) की पासिंग आउट परेड हुई, जिसमें भारतीय नौ सेना और भारतीय तटरक्षक बल के कैडेट प्रशिक्षण के बाद पास आउट होकर गुजरे। पांवटा साहिब की कुंजा पंचायत के गुरु विहार कॉलोनी निवासी नंदलाल शर्मा और मनीषा शर्मा के पुत्र आर्यन ने द स्कॉलर्स होम स्कूल से 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन
इसके बाद नौ सेना का प्रवेश टेस्ट-एसएसबी पास किया। चार वर्षों तक भारतीय नौ सेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला में प्रशिक्षण लिया। शनिवार को अपने 108 साथियों के साथ पासिंग आउट परेड (पीओपी) का हिस्सा बने। आर्यन के पिता ने कहा कि बेटे ने अपने दादा स्वर्गीय मुंशीराम शर्मा के सपनों को साकार किया है। सेना में रहे दादा मुंशीराम की इच्छा थी कि पोता सेना में अफसर बने।
विज्ञापन
शनिवार को नौसेना कैडेटों की पासिंग आउट परेड के प्रत्यक्षदर्शी बने परिजनों ने बताया कि खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आर्यन ने कहा कि भारतीय नौ सेना अकादमी में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कैडेट विभिन्न नौ सेना और तटरक्षक जहाजों व प्रतिष्ठानों के लिए रवाना होते हैं। 25 जून के बाद आईएनएस शिवाजी मुंबई में पद संभालेंगे।
विज्ञापन