हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, प्रदेश के 21 नौजवान सेना में बने अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश ने इस बार फिर सेना में अफसर देने में दमदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के 21 नौजवान शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड से अंतिम पग पार कर सेना में अफसर बन गए। इस बार हिमाचल का देश को अफसर देने के मामले में आठवां नंबर है।
साल में दो बार होने वाली पासिंग आउट परेड में हिमाचल प्रदेश हर बार दमदार भूमिका में रहता है। चैटवुड ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित पासिंग आउट परेड में 140 नियमित और 123 टेक्निकल ग्रेजुएट स्कीम कोर्स के 423 भारतीय कैडेट और 67 विदेशी कैडेट पासआउट हुए। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सलामी ली।
परेड में अंतिम पग पार करने के बाद कैडेट को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक दिया जाता है। पासिंग आउट परेड समारोह के लिए सभी कैडेटों के परिजनों आईएमए पहुंच हुए थे। परेड के बाद पिपिंग सेरेमनी में युवा अफसरों के कंधों पर उनके परिजनों ने लेफ्टिनेंट रैंक का तमगा लगाया। सभी अफसरों को पासआउट होने से पहले ही उनकी रेजिमेंट और पोस्टिंग स्थान आवंटित किया जा चुका है।
सेना को अफसर देने में टॉप 10 राज्य
यूपी 74
हरियाणा 49
उत्तराखंड 40
राजस्थान 30
बिहार 28
महाराष्ट्र 24
दिल्ली 23
हिमाचल 21
पंजाब 17
केरल 17