{"_id":"5b5738874f1c1b4f748b6908","slug":"indian-hockey-player-dharmveer-singh-visited-hamirpur-village-to-meet-trainer","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रशिक्षकों से मिलने इस गांव में पहुंचे हाकी खिलाड़ी धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षकों से मिलने इस गांव में पहुंचे हाकी खिलाड़ी धर्मवीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Tue, 24 Jul 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के हाकी खिलाड़ी धर्मवीर सिंह मंगलवार को हमीरपुर के बेला गांव पहुंचे। वे अपने पूर्व कोच ओपी अहलावत और आरएस पठानिया से मिले। चंडीगढ़ हाकी अकादमी में धर्मवीर को ओपी अहलावत और आरएस पठानिया ने हाकी की बारीकियां सिखाई हैं।
विज्ञापन
पंजाब में पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात धर्मवीर ने दोनों के साथ मौजूदा हाकी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में हाकी खेल को निखारने के लिए बहुत कुछ किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
धर्मवीर ने कहा कि उनके बड़े भाई कुलविंद्र सिंह से उन्हें हाकी की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हाकी अकादमी में कोच ओपी अहलावत और आरएस पठानिया से उन्हें खेल की बारीकियां सीखने को मिली हैं।
विज्ञापन
2006 से 2015 तक देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले इस खिलाड़ी ने हाकी में अपनी अलग पहचान बनाई है। 2006 में उनका चयन जूनियर टीम में और 2009 में सीनियर टीम में हुआ था।