फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian handball team captain Sachin Chaudhari interview.

ये है भारतीय हैंडबाल टीम के कप्तान की तमन्ना

Sun, 25 Oct 2015 10:27 AM IST
राजकुमार सेन/अमर उजाला, बिलासपुर
राजकुमार सेन/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
Indian handball team captain Sachin Chaudhari interview.

भारतीय हैंडबाल टीम के कप्तान सचिन चौधरी का लक्ष्य टीम को ओलंपिक और विश्वकप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई करवाना है। हिमाचल की जूनियर टीम के ट्रायल के दौरान लुहणु मैदान पहुंचे चौधरी का कहना है कि उनका सपना है कि टीम साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते।

विज्ञापन


इसके लिए वो जान लड़ा देंगे। लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीम 2016 में असम में हो रही साउथ एशियन गेम्स की तैयारियां कर रही हैं। इसके लिए इंडिया कैंप फरवरी माह में होगा। वर्ष 2012 ढाका में हुई साउथ एशियन गेम्स में इंडिया टीम विजेता बनी थी।
विज्ञापन


टीम को एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। जहां से इंडिया टीम ओलंपिक में क्वालीफाई करेगी। सचिन ने बताया कि हिमाचल में हैंडबॉल खिलाड़ियों की पौध तैयार हो रही है। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल से आज कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया में इंडोर स्टेडियम की कमी-
सचिन चौधरी ने बताया कि इंडिया में इंडोर स्टेडियम की कमी है। यदि इंडोर स्टेडियम का निर्माण अधिक हो जाए, तो खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी का मौका मिल सकता है। चौधरी ने बताया कि फुटबाल, कबड्डी, क्रिकेट की तर्ज पर हैंडबॉल लीग होनी चाहिए।


शनिवार को बिलासपुर पहुंचे भारतीय हैंडबॉल टीम के कप्तान सचिन चौधरी ने हिमाचल की गर्ल्स जूनियर टीम को टिप्स दिए। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed