फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian army recruitment rally in una himachal

सेना भर्ती के लिए आए युवाओं ने खुले आसमान के नीचे गुजारी रात

Mon, 13 Nov 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 13 Nov 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
indian army recruitment rally in una himachal

देश सेवा का जज्बा और माता-पिता का सहारा बनने की इच्छा लेकर सेना में भर्ती होने के लिए ऊना पहुंचे सैकड़ों युवा रात को फुटपाथ और सड़कों पर ही सो गए। इन युवाओं ने पूरी रात खुले आसमान तले गुजार दी। सुबह होते ही कई युवा केले खाकर मैदान में दौड़ पड़े।

विज्ञापन


कई घर से खाना लेकर आए थे। सेना में भर्ती के लिए हजारों युवाओं ने मैदान में पसीना बहाया। कई दौड़ में आगे निकल गए और कई पिछड़ गए। हालांकि, युवाओं के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन


इसलिए इन्हें सड़कों, फुटपाथ और बस अड्डे पर सोना पड़ा। कई युवा ुकानों के बरामदे में जाकर सो गए। बैग में ही एक चादर लेकर आए इन युवाओं ने ऐसे ही रात गुजार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा स्टेडियम में शुरू हुई भर्ती के लिए युवाओं का शनिवार देर शाम से ही आना शुरू हो गया था। बिलासपुर जिला के दूरदराज क्षेत्रों से शाम को ही भर्ती स्थल पर पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने रात भूखे प्यासे भी गुजारी।

रोजाना गांव में लगाते थे दौड़

indian army recruitment rally in una himachal

युवाओं में मुकेश, नरेंद्र, विशाल, प्रदीप, अजय कुमार, रवि, भारत भूषण, तुषार, सुनील, आकाश एवं ऋषि ने कहा कि उन्होंने पूरी रात फुटपाथ पर गुजारी। युवाओं ने कहा कि सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत की है।

रोजाना गांव में दौड़ लगाते थे। युवाओं का कहना है कि सेना में भर्ती होने के पीछे उनका मकसद देश सेवा के साथ साथ अपने घरवालों का सहारा बनना है। सुबह दो दो केले खाकर मैदान में उतर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed