फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian army jawan missing from Yol Cantt kangra

कैंट से सेना का जवान लापता, राइफल और कारतूस बरामद

Thu, 23 Nov 2017 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 23 Nov 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
Indian army jawan missing from Yol Cantt kangra

योल छावनी में सेना का एक जवान संदिग्ध परिस्थितियों में ड्यूटी के दौरान लापता हो गया। मामला मंगलवार दोपहर बाद का है। बताया जा रहा है कि योल में हाल ही में तैनात हुई एक रेजिमेंट का जवान शेर सिंह निवासी सिरसा, हरियाणा मंगलवार को दिन में करीब डेढ़ बजे ड्यूटी पर तैनात हुआ था, लेकिन दोपहर बाद करीब तीन बजे वह ड्यूटी से लापता हो गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने तुरंत योल पुलिस चौकी में जवान के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। योल पुलिस की टीम ने छावनी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों और बसों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन लापता जवान का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


बुधवार शाम को सेना ने पंजाब के बठिंडा में लापता जवान की सर्विस राइफल और 20 राउंड बरामद कर लिए हैं। एएसपी डॉ. शिव कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि सेना की ओर से शिकायत मिलने के बाद लापता जवान की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम बार गर्लफ्रेंड से की बात

Indian army jawan missing from Yol Cantt kangra

सेना के जवान के लापता होने के पीछे कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि अंतिम बार उक्त जवान ने अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल फोन पर बात की थी और उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। लापता जवान सिरसा का रहने वाला है, जिस कारण खुफिया एजेंसियां डेरा सच्चा सौदा के एंगल से भी जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed