भारत-श्रीलंका वनडे मैच में सस्ती टिकटों की बिल्कुल भी न रखें आस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-श्रीलंका सीरीज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले पहले एक दिवसीय मैच देखने के लिए सस्ती टिकटों की इस बार आस न रखें। मैच के लिए ऑनलाइन मिल रही टिकटें खरीदनी पड़ेंगी। क्योंकि, मैच के लिए सस्ती और स्टूडेंट टिकटों का प्रावधान नहीं होगा।
इस मैच के लिए टिकटों का न्यूनतम मूल्य एक हजार और अधिकतम तीन हजार रुपये है। इससे पूर्व एचपीसीए स्टूडेंट आईकार्ड दिखाने पर ढाई सौ से तीन सौ रुपये तक की टिकटें भी मुहैया करवाता रहा है। करीब 23 हजार दर्शकों की क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
मैच को लेकर पे-टीएम के माध्यम से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। इसके तहत दर्शक ऑनलाइन टिकटें खरीद सकते हैं, जबकि पे-टीएम के एप से भी मैच को लेकर टिकट खरीद सकते हैं। मैच के लिए एक हजार से लेकर तीन हजार मूल्य वाली टिकटें ऑनलाइन बेची जा रही हैं। वहीं मैच से पहले टिकट काउंटर भी लगाए जाएंगे।
1000 से 1200 रुपये टिकट वाले स्टैंड
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड, नॉर्थ-2 (लेवल-1), नॉर्थ-2, नॉर्थ-1 (लेवल-1) और नॉर्थ-1 स्टैंड की टिकट का 1000 रुपये मूल्य रखा गया है। वेस्ट स्टैंड-3, वेस्ट स्टैंड-2, ईस्ट स्टैंड-2 और ईस्ट स्टैंड-1 की 1250 रुपये में टिकट मिलेगी।
1500 से 3000 रुपये टिकट वाले स्टेंड
स्टेडियम में वेस्ट स्टैंड-1 और ईस्ट स्टैंड-3 का मूल्य 1500 रुपये, जबकि क्लब लोज मेन पवेलियन का 2500 और पवेलियन टेरेस का मूल्य तीन हजार रुपये है।
स्टेडियम में पूर्व में कई स्टैंड में सीटें नहीं लगी हुई थीं। इसलिए उन स्टैंड के लिए सस्ती टिकटें बेची जाती थीं। लेकिन, अब स्टेडियम के सभी स्टैंड में सीटें लग गई हैं। इसलिए अब 1000 रुपये न्यूनतम टिकट का मूल्य निर्धारित किया गया है। - संजय शर्मा, प्रवक्ता, एचपीसीए