{"_id":"6232230156561b4f1c3072ae","slug":"india-to-host-chess-olympiad-to-be-held-in-july-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: भारत को मिली शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी, जुलाई-अगस्त में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: भारत को मिली शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी, जुलाई-अगस्त में होगी
Thu, 17 Mar 2022 11:22 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:22 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कंबोज ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण आयोजन स्थल को बदला गया है। अब भारत को इसकी मेजबानी मिली है। तमिलनाडु में प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन
शतरंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी भारत को मिल गई है। यह प्रतियोगिता पहले रूस में होनी थी, लेकिन यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते यह मेजबानी भारत को दी गई है। यह प्रतियोगिता जुलाई या अगस्त महीने में करवाई जा सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कंबोज ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण आयोजन स्थल को बदला गया है। अब भारत को इसकी मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस उपलब्धि का श्रेय अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर और महासचिव भरत सिंह को जाता है। प्रतियोगिता में लगभग 180 देशों के करीब 2500 चेस मास्टर हिस्सा लेंगे। कंबोज ने कहा कि पहले एक साथ इतने देशों ने भारत में किसी भी खेलकूद स्पर्धा में भाग नहीं लिया है।
विज्ञापन