{"_id":"c189bc1c33ed257e2534e6a8156ae449","slug":"india-pakistan-border-while-patroling-himachal-army-men-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद की रक्षा करते शहीद हुआ वीर सपूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद की रक्षा करते शहीद हुआ वीर सपूत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Nov 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान की सीमा पर गश्त के दौरान हुए एक हादसे में हिमाचल का वीर सपूत देश पर कुर्बान हो गया। सैनिक की मौत कश्मीर में हुई।
विज्ञापन
करनैल सिंह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिला के नूरपुर के गांव भलून (जसूर) का रहने वाला था। हादसा उस समय हुआ जब करनैल सिंह कश्मीर बार्डर पर अपने साथियों के साथ गश्त कर रहा था। करनैल सिंह डोगरा रेजिमेंट में जेसीओ के पद तैनात थे।
सूचना के मुताबिक करनैल साथियों सहित पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान ग्लेशियर से मलबा आ गिरा और वह इसमें दब गए। वह भलून के पूर्व पंचायत प्रधान साहिब सिंह का पुत्र थे।
विज्ञापन
उनका शव मंगलवार सुबह तक पैतृक गांव पहुंचेगा और दोपहर को अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्थानीय विधायक अजय महाजन व पूर्व विधायक राकेश पठानिया ने करनैल सिंह की मौत पर दु:ख जताया है।
विज्ञापन