फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India bank will recruit 417 authorized officer

इंडियन बैंक करेगा 417 बैंक प्रमाणीकृत अधिकारी की भर्ती

Sat, 18 Aug 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Aug 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
India bank will recruit 417 authorized officer

इंडियन बैंक 417 प्रमाणीकृत अधिकारियों की भर्ती करेगा। अभ्यर्थी इसके लिए 27 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा 6 अक्तूबर को होगी। 20 से 30 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समक्ष की उच्च शिक्षा हासिल की है, वे इसके लिए योग्य होंगे।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग को पांच साल, अन्य पिछड़ा वर्ग को तीन साल, दिव्यांग अनुसूचित जाति, जनजाति को 15 साल, सामान्य वर्ग को 10 साल और पूर्व सैनिक को पांच साल की छूट दी गई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग को 100 रुपये और अन्य वर्गों को 600 रुपये फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जमा करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस श्रेणी में कितने पद

India bank will recruit 417 authorized officer

इंडियन बैंक अनुसूचित जाति के 62, अनुसूचित जनजाति के 31, अन्य पिछड़ा वर्ग के 112 और सामान्य वर्ग के 212 पदों सहित 417 पदों को भरेगा। प्रारंभिक परीक्षा 6 अक्तूबर को देश के 93 परीक्षा केंद्रों में होगी।

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 अक्तूबर को निकलेगा। प्रारंभिक परीक्षा से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर 22 अक्तूबर को वेबसाइट पर डाले जाएंगे। मुख्य परीक्षा 4 नवंबर को होगी।

मुख्य परीक्षा से चयनित 417 प्रमाणीकृत अधिकारी को इंडियन बैंक मनिपाल स्कूल ऑफ बैंकिंग (आईबीएमएसबी) एक वर्ष का स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स करवाएगा। इसके बाद इनकी बैंकों में तैनाती की जाएगी।

उधर, इंडियन बैंक चेन्नई के महाप्रबंधक एचआरएम का कहना है कि इंडियन बैंक ने 417 प्रमाणीकृत अधिकारी की भर्ती के शेड्यूल की जानकारी वेबसाइट डाल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed