फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   india bangladesh friendship dialogue discussion on rohingya issue

फ्रेंडशिप डायलॉग: बांग्लादेश ही नहीं, भारत के लिए भी खतरा हैं रोहिंग्या शरणार्थी

Sat, 19 Feb 2022 10:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Feb 2022 10:14 PM IST
सार

बांग्लादेश के विदेश राज्यमंत्री मोहम्मद शहरयार ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थियों की अवैध आवाजाही से पूरे क्षेत्र में असंतुलन पैदा हो रहा है। न केवल 2017 में बड़ी संख्या में रोहिंग्या बांग्लादेश में आए हैं, बल्कि अब उसके बाद भी इनकी आवाजाही यहां लगातार चली हुई है।

विज्ञापन
india bangladesh friendship dialogue discussion on rohingya issue
बांग्लादेश के विदेश राज्यमंत्री मोहम्मद शहरयार आलम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहिंग्या शरणार्थियों की अवैध तरीके से आवाजाही न केवल बांग्लादेश, बल्कि भारत के लिए भी बहुत बड़ा खतरा है। यह एक क्षेत्रीय सुरक्षा खतरे की तरह भी है। यह बात बांग्लादेश के विदेश राज्यमंत्री मोहम्मद शहरयार आलम ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट रूप से कह देना चाहते हैं कि इस बारे में भारत से बांग्लादेश सहयोग की ज्यादा उम्मीद लगाए है। 

विज्ञापन


पीटरहॉफ शिमला में भारत और बांग्लादेश के प्रतिनिधियों ने इंडिया-बांग्लादेश फ्रेंडशिप डायलॉग में दूसरे दिन भी लंबी मंत्रणा की। बांग्लादेश के विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मालूम है कि यह एक जियो-पॉलिटिकल मामला है। इसके बावजूद बांग्लादेश इस मुद्दे पर भारत से मित्रता होने के नाते सहयोग की अपील करता है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थियों की अवैध आवाजाही से पूरे क्षेत्र में असंतुलन पैदा हो रहा है। न केवल 2017 में बड़ी संख्या में रोहिंग्या बांग्लादेश में आए हैं, बल्कि अब उसके बाद भी इनकी आवाजाही यहां लगातार चली हुई है। इससे इस क्षेत्रीय खतरे को ठीक से पहचाने जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भारत की कारोबारी कंपनियां बांग्लादेश में निवेश कर रही हैं। दोनों ओर से अच्छे प्रयास हो रहे हैं। रेलवे और अन्य संपर्क साधन भी बढ़ाए जा रहे हैं। सुरक्षा की बात करें तो शेख हसीना की सरकार हिंसक कट्टरवाद के खिलाफ है। भारत से भी सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए खूब सहयोग मिला है। शनिवार को इस संवाद में सुबह के सत्र की अध्यक्षता बांग्लादेश के पूर्व उच्चायुक्त तारीक ए करीम ने की। दूसरे सत्र की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद सुरेश प्रभु ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में नकली भारतीय रुपये भेज रहे पाकिस्तानी
बांग्लादेश के विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का झगड़ा दोनों देशों का द्विपक्षीय मसला है। इसमें बांग्लादेश को टिप्पणी करना भी सही नहीं है। हालांकि पाकिस्तान में एक सच्चे लोकतंत्र की जरूरत है। पाकिस्तान की सरकारें आतंकवाद को खत्म नहीं कर पा रही हैं। बांग्लादेश में नकली भारतीय रुपयों को भेजने में पाकिस्तानी संलिप्त रहे हैं। पाकिस्तान को इन सबसे बाहर निकलने की जरूरत है।  


दो सत्रों में चर्चा के बाद कुफरी गए प्रतिनिधिमंडल 
दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल दोपहर बाद कुफरी रवाना हो गए। शाम के वक्त इन्हें सेना प्रशिक्षण कमान के लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला की ओर से डिन्नर करवाया गया। रविवार को प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed