{"_id":"66bcaf740a9455e7680cade9","slug":"independence-day-2024-police-increased-vigilance-regarding-15th-august-in-himachal-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2024: हिमाचल में पंद्रह अगस्त को लेकर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2024: हिमाचल में पंद्रह अगस्त को लेकर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Thu, 15 Aug 2024 10:26 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 15 Aug 2024 10:26 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों की हिमाचल के साथ लगती सीमाओं और जिलों के बैरियर पर चौकसी बढ़ाई गई है। वहीं, प्रदेश में आने जाने वालों पर पुलिस की नजरें हैं।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस विभाग ने हिमाचल की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में झंडा फहराएंगे। पुलिस ने कांगड़ा जिले को सील कर दिया है। बाहरी राज्यों की हिमाचल के साथ लगती सीमाओं और जिलों के बैरियर पर चौकसी बढ़ाई गई है। प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर गाड़ियों को जांच के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। हिमाचल में आने जाने वालों पर पुलिस की नजरें हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को झंडा फहराने से रोकने के लिए अलगाववादी संगठन के प्रमुख गुरपतवंत पन्नू ने धमकी दी है।
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा से सटे हिमाचल के बॉर्डर एरिया और बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन, सिरमौर और सीमांत क्षेत्रों में नाकों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। चंबा के साथ लगती जम्मू की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई गई है। पंजाब सीमा पर मजारी और जंडोरी में भी पुलिस मुस्तैद है। नाकों पर हथियारबंद जवान तैनात हैं। वहीं बद्दी में पंजाब के रोपड़ को जोड़ने वाली सड़क पर ढेरोंवाला बैरियर, पंजाब के कीरतपुर साहिब की ओर जाने वाली सीमा समेत भरतगढ़ में चौकसी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन