{"_id":"5d4d65858ebc3e6cb8325f3b","slug":"independence-day-2019-himachal-pradesh-jail-department-uri-the-surgical-strike-film-for-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों में भरा जाएगा देशभक्ति का जोश, 15 अगस्त पर दिखाई जाएगी ये फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों में भरा जाएगा देशभक्ति का जोश, 15 अगस्त पर दिखाई जाएगी ये फिल्म
Sat, 10 Aug 2019 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश जेल विभाग कैथू और नाहन स्थित आदर्श केंद्रीय कारागार में बंद कैदियों को 15 अगस्त पर उरी फिल्म दिखाएगा। दोनों जेलों में बड़े पर्दे लगाकर फिल्म दिखाई जाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म दिखाने के बहाने जेल प्रशासन उनमें देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा। जेल मुख्यालय ने इस संबंध में जेल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
नए प्रयासों के लिए चर्चित हिमाचल जेल मुख्यालय ने अब नया प्रयास किया है। इसके तहत इस बार कैैदियों को उरी फिल्म दिखाकर उनमें देशभक्ति का जज्बा भरा जाएगा। डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि आम टीवी चैनलों पर भी देशभक्ति की फिल्मों का प्रदर्शन सिर्फ इसीलिए किया जाता है कि लोगों में देश प्रेम बढ़े। इसी को देखते हुए 15 अगस्त को जेलों में भी फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
गोयल ने बताया कि चूंकि 15 अगस्त को अवकाश जैसे माहौल के साथ देशभक्ति के पर्व को मनाया जाता है। ऐसे में जेल में भी प्रयास किया जा रहा है, ताकि अपने अपराध का पश्चाताप कर रहे कैदी देशप्रेम को न भूलें। बता दें कि इससे पहले दोनों ही जेलों के कैदियों के हाथों से बनी चॉकलेट भी जेल विभाग ने मार्केट में उतारी है।
विज्ञापन