{"_id":"5d4d647e8ebc3e6ceb432207","slug":"independence-day-2019-himachal-pradesh-home-department-pardon-of-sentence-to-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कैदी होंगे रिहा, 414 की 15 दिन से तीन माह तक माफ होगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कैदी होंगे रिहा, 414 की 15 दिन से तीन माह तक माफ होगी सजा
Sat, 10 Aug 2019 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर हर साल की तरह इस बार भी अच्छा आचरण रखने वाले कैदियों की सजा माफ करने को गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है। हिमाचल में इस बार 414 कैदियों की पंद्रह दिन से तीन महीने तक की सजा माफ होगी और पांच कैदी रिहा किए जाएंगे। वीरवार को गृह विभाग ने सजा माफी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के बाद जेल विभाग ने तमाम जेलों से सजा माफी की श्रेणी में आने वाले कैदियों का ब्योरा मांग लिया है। पंद्रह अगस्त को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कैदियों की सजा माफी का एलान करेंगे।
विज्ञापन
हर साल की तरह इस बार भी जेल विभाग ने सरकार को कैदियों की माफी के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस पर विचार करने के बाद वीरवार को गृह विभाग ने माफी की अधिसूचना जारी कर दी। गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार एनडीपीएस और बाल शोषण से जुड़े पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर अपराधों में सजा काट रहे अपराधियों की सजा माफ नहीं की जाती। इनके अलावा अलग-अलग अवधि एवं धाराओं में सजा काट रहे कैदियों की अलग-अलग प्रावधानों के तहत रिहाई और पंद्रह दिन से तीन महीने की सजा माफ की जा सकती है।
विज्ञापन