फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ind vs south africa: Team India have a chance to improve rankings in Dharamsala

धर्मशाला में टीम इंडिया के पास रैंकिंग सुधारने का मौका, विक्रम राठौर करेंगे नई पारी की शुरुआत

Sun, 15 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
ind vs south africa: Team India have a chance to improve rankings in Dharamsala
- फोटो : अमर उजाला

पहले टी-20 मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी। आईसीसी रैंकिंग में खराब फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका टीम अभी भी 261 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि एक के बाद एक सीरीज में जीत दर्ज करवा रही भारतीय टीम 262 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के साथ चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन


सात सितंबर को आईसीसी की जारी इस रैंकिंग को सुधारने का भारतीय टीम के पास मौका है। एचपीसीए के पूर्व निदेशक एवं मुख्य कोच रहे विक्रम राठौर धर्मशाला स्टेडियम से ही अपने नए करिअर की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


विक्रम राठौर संजय बांगड़ के स्थान पर हाल ही में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच बने हैं। विक्रम राठौर भारत के लिए छह टेस्ट और सात वनडे मैच खेल चुके हैं। राठौर ने उत्तर क्षेत्र से राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 संजय मांजरेकर-पठान भी पहुंचे धर्मशाला
गगल हवाई अड्डे पर दोपहर को एयर इंडिया के विमान से पूर्व भारतीय दिग्गज संजय मांजरेकर, इरफान पठान और कमेंटेटर हर्ष भोगले भी धर्मशाला पहुंचे। उनके आने की किसी को कोई सूचना नहीं थी। अचानक अपने बीच पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को पा कर उनके प्रशंसक खासे उत्साहित हुए और उनके साथ फोटो भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed