फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IND vs SA: south africa arrived at dharamshala.

IND vs SA: धर्मशाला पहुंची अफ्रीका की टीम

Wed, 30 Sep 2015 10:54 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
IND vs SA: south africa arrived at dharamshala.

धर्मशाला मैदान पर 2 अक्टूबर को होने वाले पहले टी-ट्वेंटी मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। टीम के खिलाड़ी के सुबह करीब साढ़े 11 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को होटल में ठहरने के लिए बस से रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि टीम आज शाम धर्मशाला मैदान पर जाएगी।

विज्ञापन


टीम के खिलाड़ी शाम के वक्त यहां अभ्यास भी करेंगे। इसके अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अभ्यास करेंगे। पहला टी-ट्वेंटी दो अक्टूबर को खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें चाहेंगी कि बेहतर अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए।
विज्ञापन

शिखर धवन भी पहुंचे धर्मशाला

IND vs SA: south africa arrived at dharamshala.

वहीं, टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन भी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। धवन भारत ए की ओर से बांग्लादेश के ‌खिलाफ चल रहे मैच में व्यस्त थे। इस मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाकर टीम को जीत भी दिलाई है। ऐसे में उनकी लय में वापसी हो चुकी है। वह मैच से पहले धर्मशाला में भी अभ्यास करना चाहेंगे।

अब टीम इंडिया के तकरीबन सभी खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। टीम डायरेक्टर रवि शास्‍त्री की अगुवाई में शाम के समय ‌खिलाड़ियों को अभ्यास सत्र में कुछ जरूरी टिप्स भी दिए जाएंगे। यहां की पिच उछाल भरी मानी जाती है ऐसे में टीम कंबीनेशन को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed